Charu Asopa: मुंबई में भारी बारिश के कारण शो के सेट पर फंसीं चारू असोपा, दो दिन बाद घर लौटीं अभिनेत्री
देशभर में इस समय बारिश आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लगातार बरसते बादल त्राहिमाम मचा रहे हैं।
विस्तार
टीवी की दुनिया की पॉपुलर अभिनेत्री चारू असोपा यूं तो आए दिन राजीव सेन के साथ अपनी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री जिस वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं वह उनका हाल ही में किया गया खुलासा है। दरअसल, चारू असोपा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह मुंबई में भारी बारिश के कारण अपने शो 'कैसा है ये रिश्ता अंजना' के सेट पर दो दिनों तक फंसी रहीं। 21 जुलाई को घर लौटने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती साझा की है।
देशभर में इस समय बारिश आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लगातार बरसते बादल त्राहिमाम मचा रहे हैं। ऐसे में मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है और हाई अलर्ट भी है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसके कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है तथा लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर हुआ है। इन सबके बीच अब चारू असोपा खुलासा कर सनसनी मचा दी है। चारू कथित तौर पर अपने टेलीविजन शो के लिए नायगांव में शूटिंग कर रही थीं और अब उन्होंने खुलासा किया है कि पूरी कास्ट और क्रू सेट पर फंसी हुई थीं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन का शानदार अभिनय देख छलक गए थे इरफान खान के आंसू, कबीर खान ने किया खुलासा
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू ने बताया कि मच्छरों और मक्खियों की वजह से वह सेट पर ठीक से सो नहीं पाती थीं। चारू ने कहा, 'चीजें उपलब्ध नहीं थीं क्योंकि यह सब अचानक हुआ था। बाहर जाकर चीजें लाने की कोई संभावना नहीं थी क्योंकि एक बार बाहर जाने के बाद आप उस स्थिति में वापस नहीं आ सकते। बिजली नहीं थी और हम जनरेटर के साथ काम कर रहे थे। शूटिंग के दौरान जनरेटर ने काम करना बंद कर दिया और डीजल खत्म हो गया। कोई डीजल लेने गया और पांच से छह घंटे के बाद वापस आया और तब तक हम शूटिंग नहीं कर सके। अगले दिन का एपिसोड शूट करना था। हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।'
Raghav Juyal: 'पंजाब दी कटरीना' संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादी कर चुका हूं, लेकिन...
अभिनेत्री ने कहा कि वह 19 जुलाई को सुबह 7 बजे घर से निकली थीं और 21 जुलाई को सुबह दो बजे घर लौटीं। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मुझे घर पहुंचने में डेढ़ घंटे लगते हैं, लेकिन कल रात जब मैं लौट रही थी तो मुझे साढ़े तीन घंटे लग गए।' चारू अपनी बेटी जियाना की सिंगल मॉम हैं। एक्ट्रेस ने 2019 में राजीव सेन के साथ शादी की थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके तलाक की खबरें आने लगीं। वे हाल ही में अलग हो गए।
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस' पर बेबिका धुर्वे का वार, पक्षपात का गंभीर आरोप लगाकर यह बोलीं अभिनेत्री