फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Case registered against Yuvraj Singh By His Bhabhi, in a domestic violence case

घरेलू हिंसा के आरोपों में फंसे युवराज सिंह, मां और उनके खिलाफ हुई FIR

Wed, 18 Oct 2017 01:53 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Wed, 18 Oct 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Yuvraj Singh  By His Bhabhi, in a domestic violence case
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार खबरों में रहने की वजह खेल नहीं बल्कि उनकी भाभी आकांक्षा शर्मा है।
विज्ञापन


भाभी ने उन पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है। आकांक्षा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


Spoteboye में छपी एक खबर के मुताबिक, आकांक्षा ने युवराज, उनके भाई और मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। आकांक्षा की वकील स्वाति सिंह ने इस बारे में कहा कि वह अभी कुछ नहीं कहेंगी। मामले की पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस-10 में लिया था भाग

Case registered against Yuvraj Singh  By His Bhabhi, in a domestic violence case
युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह ने मार्च, 2014 को गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से शादी की थी, लेकिन 4 महीने के अंदर आकांक्षा अपनी शादी से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया था।
 
आकांक्षा शर्मा बिग बॉस के दसवें सीजन की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बिग बॉस में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी वह लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है।

पहले भी लगा चुकी हैं आरोप

Case registered against Yuvraj Singh  By His Bhabhi, in a domestic violence case
याद हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार पर आरोप लगाए हैं। स्वाति ने यह भी कहा कि, युवराज सिंह की मां शबनम ने भी हाल ही में आकांक्षा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने आकांक्षा से सारी ज्वैलरी वापस लेने के लिए उन पर शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि, संभवत: यह शिकायत सिर्फ गहनों के लिए की गई हो, पैसों के लिए नहीं। 

युवराज सिंह के इस मामले में शामिल होने को लेकर वकील स्वाति ने कहा कि, 'घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा से नहीं है। मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना भी इसके अंदर आती है, जिसमें युवराज भी बराबर के भागीदार हैं। जब जोरावर और उनकी मां, आकांक्षा पर यह अत्याचार कर रहे थे तब युवराज मूक दर्शक बने रहे इसलिए वह भी अपराधी होते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed