फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Case registered against payal rohtagi for using objectionable words agains Mahatma Gandhi Jawaharlal nehru Indira Gandhi and rajiv gandhi

विवाद: पायल रोहतगी पर एफआईआर दर्ज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Wed, 01 Sep 2021 12:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 01 Sep 2021 12:29 PM IST
सार

  • पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज
  • महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल
  • वीडियो में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
Case registered against payal rohtagi for using objectionable words agains Mahatma Gandhi Jawaharlal nehru Indira Gandhi and rajiv gandhi
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री पायल रोहतगी पर पुणे में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण एक केस दर्ज किया गया है। दरअसल एक वीडियो में पायल रोहतगी ने इन लोगों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके चलते उन पर सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और  34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


 

वहीं इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के इसलिए खिलाफ था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल जवाहर लाल नेहरू के सौतेले पिता थे। उन्होंने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा की बायोग्राफी का हवाला दिया था। उनके इस वीडियो पर काफी हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी विवादित बयान के चलते पायल मुश्किल में फंसी हों या फिर उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed