{"_id":"98c80190-39e0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bigg-boss-on-big-screen-coming-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' पर बनेगी डरावनी हास्य फिल्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' पर बनेगी डरावनी हास्य फिल्म
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Thu, 29 Nov 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियैलिटी शो 'बिग बॉस' पर एक डरावनी हास्य फिल्म बनाई जा रही है। 'बिग बॉस' के निर्माता एंडेमोल इंडिया, सलेक्ट मीडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म निर्माण इकाई मूविंग पिक्चर्स के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म 'बिग बॉस' के घर में रह चुके लोगों के अनुभवों पर आधारित होगी। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एंडेमोल इंडिया के कार्यकारी अधिकारी दीपक धर ने कहा, "मुझे विश्वास है कि हम बड़े पर्दे पर भी सफलता हासिल करेंगे और इस प्रारूप की अस्थिरता को कायम रखेंगे।"
विज्ञापन
सलेक्ट मीडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नितिन तेज आहूजा ने कहा, 'बिग बॉस' में शानदार सिनेमाई क्षमता है।
आहूजा ने ये भी कहा कि, "'बिग बॉस' भारत में प्रसारित लोकप्रिय मनोरंजन कार्यक्रमों में से एक है और इसलिए हमारे लिए पूरी तरह फिट है। यही कारण है कि प्रोड्क्शन हाऊस गुणवत्ता वाले व्यावसायिक सिनेमा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।"
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है और निर्माता पिछले संस्करणों के कुछ प्रतिभागियों से सम्पर्क भी कर रहे हैं।