फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Promo update Karan veer mehra talks about his two divorce got emotional

Bigg Boss 18: नेशनल टेलीविजन पर छलका करण वीर मेहरा का दर्द, 'बिग बॉस 18' में तलाक को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 05 Dec 2024 02:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

'बिग बॉस 18' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसमें अभिनेता करण वीर मेहरा अपनी दो शादियों के टूटने पर चर्चा करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Promo update Karan veer mehra talks about his two divorce got emotional
करण वीर मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'बिग बॉस 18' के बुधवार के एपिसोड में निर्देशक अनुराग कश्यप ने घर में प्रवेश किया और शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चुम दरंग और श्रुतिका अर्जुन के साथ दिल खोलकर बातचीत की। आगामी एपिसोड में श्वेता सिंह, सौरभ द्विवेदी और रोहित खिलनानी सहित तीन प्रसिद्ध पत्रकार अन्य सदस्यों के साथ एक-पर-एक बातचीत करते हुए दिखाई देंगे। इसी दौरान आगामी एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें प्रतियोगी करण वीर मेहरा अपने तलाक पर बात करते हुए भावुक होते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

करण वीर मेहरा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

नवीनतम प्रोमो में सौरभ को करण वीर मेहरा के साथ बात करते हुए देखा गया है। करण शो के मजबूत प्रतियोगियों में से एक हैं और अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। प्रोमो में सौरभ करण से कहते हैं, 'आप कह रहे हैं कि जीवन आपके साथ काफी अनुचित रहा है? जिस पर करण जवाब देते हैं , 'मुझे यहां तक पहुंचने में 21 साल लग गए।' फिर सौरभ उनसे पूछते हैं, 'आपके रिश्ते नहीं चल पाए, आपको टॉक्सिक कहा जाता है, क्या यह सच है?' इस दौरान करण अपने पिछले दो तलाक के बारे में सोचकर भावुक हो जाते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक पर छलका अभिनेता का दर्द

भावुक होते हुए करण वीर मेहरा को कहते सुना जाता है, 'तकलीफ इस बात की होती है कि शायद दो लोगों की जिंदगी में मैं नहीं होता तो शायद वो सही रहतीं।' जब सौरभ ने उनसे सवाल किया कि क्या वह अपनी दो पूर्व पत्नियों के बारे में बात कर रहे हैं, तो करण उनसे सहमती जाहिर करते दिखे। अभिनेता ने 2009 में अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से शादी की थी लेकिन नौ साल बाद 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में अभिनेत्री निधि सेठ के साथ दूसरी शादी की लेकिन यह रिश्ता भी लंबा नहीं चला और दोनों ने 2023 में अपनी राहें अलग कर लीं।

 

Comedian Sunil Pal: सुनील पाल ने बताई आपबीती, अपहरणकर्ताओं ने मांगी इतने लाख रुपये फिरौती, ऐसे किया किडनैप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed