Bigg Boss 17: 'पाखी' ने सलमान के शो में उठाया शादीशुदा जिंदगी के राज से पर्दा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
कलर्स टेलीविजन के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में हर कोई किसी न किसी से लड़ाई-झगड़े के बहाने ढूंढ़ता नजर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलर्स टेलीविजन के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में हर कोई किसी न किसी से लड़ाई-झगड़े के बहाने ढूंढ़ता नजर आता है। वहीं, इस रियलिटी शो में इस हफ्ते पांच लोग नॉमिनेट हुए हैं। पिछले एपिसोड में नॉमिनेशन हुआ और अंकिता लोखंडे, सना रईस खान,अरुण, जिग्ना वोरा और सनी आर्या नॉमिनेट हुए। कई घरवालों को ये टास्क खल गया क्योंकि उन्हें जिनसे उम्मीद नहीं थी, उन्होंने ही खंजर घोंप दिया। ऐसे में जिग्ना वोरा को अरुण महाशेट्टी ने नॉमिनेट किया तो पत्रकार बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया।
जब अरुण ने जिग्ना वोरा को नॉमिनेट किया तो पत्रकार ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूबर के कपड़े धुले हैं। उनके अंडरगार्मेंट्स भी धुले हैं। जिग्ना वोरा के इस खुलासे के बाद ऐश्वर्या शर्मा समेत बाकी घरवाले हैरान रह गए कि जब वह इतना करती हैं तो उन्हें जाकर अरुण से बात करनी चाहिए। इस पर ऐश्वर्या ने बातचीत में कहा कि वो नील के अंडरगारमेंट्स नहीं धोती हैं और न कभी धोएंगी। आखिर ऐश्वर्या ने ऐसा क्यों कहा?
अरुण से ये प्रॉसेस शुरू हुआ था, अरुण के लिए जिग्ना का नाम चमका और अरुण उन्हें नॉमिनेट करते हैं। ये सुनकर जिग्ना उदास हो जाती हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद जिग्ना, ऐश्वर्या, नील, मन्नारा और रिंकू के साथ बात करती है। तभी ईशा आकर पूछती हैं कि क्या हुआ तो ऐश्वर्या कहती हैं कि जिग्ना जी ने अरुण के अंडरवियर तक धोए हैं फिर भी अरुण ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया।
इस पर मन्नारा कहती हैं कि ऐसे मत बोले तो ऐश्वर्या कहती हैं क्यों न बोले। शर्म आनी चाहिए उनको पूरे-पूरे कपड़े धोए जिग्ना ने अरुण के। ऐश्वर्या अपनी बात को बढ़ाते हुए कहती हैं, 'मैं नील के अंडरगारमेंट्स नहीं धोती भाई, मैं कभी न धोऊं इसके अंडरगारमेंट्स'।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर इन 100 करोड़ी फिल्मों का हुआ बुरा हाल, लिस्ट में सलमान-आमिर की फिल्में भी हैं शामिल