फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shiv Thakare Tina Dutta Shalin Bhanot Priyanka Chahar Choudhary Nominated this week

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बीच हुआ जमकर झगड़ा, इन चार सदस्यों पर मंडराया बेघर होने का खतरा

Thu, 26 Jan 2023 12:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:58 AM IST
सार

बिग बॉस सीजन 16 के ताजा एपिसोड मे नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इस दौरान घरवालों के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shiv Thakare Tina Dutta Shalin Bhanot Priyanka Chahar Choudhary Nominated this week
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, घरवालों के बीच तल्खी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को मिली। इस दौरान घरवालों के बीच जमकर झगड़े हुए। शो की शुरुआत में बिग बॉस ने सभी को एक्टिविटी एरिया में बुलाया और बताया कि घर में प्यासे कौवे और पत्थर की तर्ज पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Star Kids: इन स्टार किड्स पर कभी नहीं लगा 'नेपोटिज्म' का ठप्पा, वजह जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन

इसके बाद यह टास्क शुरू हो जाता है। सबसे पहले निमृत, टीना और प्रियंका का नाम लेती हैं। इसके बाद शालीन, टीना और प्रियंका का नाम लेते हैं। अर्चना शिव और शालीन का नाम लेती हैं। टीना भी इन दोनों का ही नाम लेती हैं। स्टैन अर्चना और टीना का नाम लेते हैं। शिव अर्चना और टीना का, प्रियंका  शालीन और शिव का, सुम्बुल टीना और प्रियंका का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेट करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Indian Police Force: रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी, शिल्पा शेट्टी के साथ दिखा खास अंदाज

इस दौरान घरवालों में जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा नोक झोंक शिव और प्रियंका के बीच देखने को मिलती है। इस झगड़े के बाद बिग बॉस सबको बताते हैं कि घरवालों ने सबसे ज्यादा प्रियंका, टीना, शिव और शालीन के नाम लिए हैं, इसलिए इस हफ्ते ये चारों बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। बता दें कि बिग बॉस शो में बीते हफ्ते सौंदर्या बाहर हो गई थीं। पिछले हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य को बाहर करने की मौका दिया था। जिसके बाद इस शो से सौंदर्या का सफर खत्म हो गया था। अब देखना यह है इस हफ्ते कौन बिग बॉस के घर को अलविदा कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed