Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बीच हुआ जमकर झगड़ा, इन चार सदस्यों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
बिग बॉस सीजन 16 के ताजा एपिसोड मे नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इस दौरान घरवालों के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, घरवालों के बीच तल्खी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को मिली। इस दौरान घरवालों के बीच जमकर झगड़े हुए। शो की शुरुआत में बिग बॉस ने सभी को एक्टिविटी एरिया में बुलाया और बताया कि घर में प्यासे कौवे और पत्थर की तर्ज पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी।
इसके बाद यह टास्क शुरू हो जाता है। सबसे पहले निमृत, टीना और प्रियंका का नाम लेती हैं। इसके बाद शालीन, टीना और प्रियंका का नाम लेते हैं। अर्चना शिव और शालीन का नाम लेती हैं। टीना भी इन दोनों का ही नाम लेती हैं। स्टैन अर्चना और टीना का नाम लेते हैं। शिव अर्चना और टीना का, प्रियंका शालीन और शिव का, सुम्बुल टीना और प्रियंका का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेट करती हैं।
इस दौरान घरवालों में जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा नोक झोंक शिव और प्रियंका के बीच देखने को मिलती है। इस झगड़े के बाद बिग बॉस सबको बताते हैं कि घरवालों ने सबसे ज्यादा प्रियंका, टीना, शिव और शालीन के नाम लिए हैं, इसलिए इस हफ्ते ये चारों बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। बता दें कि बिग बॉस शो में बीते हफ्ते सौंदर्या बाहर हो गई थीं। पिछले हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य को बाहर करने की मौका दिया था। जिसके बाद इस शो से सौंदर्या का सफर खत्म हो गया था। अब देखना यह है इस हफ्ते कौन बिग बॉस के घर को अलविदा कहता है।