Bigg Boss 16: बिग बॉस की चाल में फंसे घर के सारे कंटेस्टेंट्स, साजिद खान बने राजा बाकियों का ऐसा हुआ हाल
बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते नए कैप्टन साजिद खान बन चुके हैं। लेकिन साजिद खान को कैप्टेंसी के साथ कई तरह की पावर मिली है, जिससे वह घर के राजा बन गए हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स उनके इशारों पर नाचने के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस' टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका 16 वां सीजन चल रहा है। हालांकि, यह सीजन फैंस के बीच कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहा, जिस वजह से अब मेकर्स फैंस को खुश करने के लिए शो में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। 'बिग बॉस' ने शो में कंटेस्टेंट्स के साथ एक खेल खेला है, जिसमें सभी फंस कर रह गए। दरअसल, इस हफ्ते घर के नए कैप्टन साजिद खान बन चुके हैं। लेकिन साजिद खान को और भी कई तरह की पावर मिली है, जिससे वह घर के राजा बन गए हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स उनके इशारों पर नाचने के लिए तैयार हैं।
साजिद ऐसे बने घर के कैप्टन
इस हफ्ते बिग बॉस का पूरा कैप्टेंसी टास्क साजिद खान के इर्द गिर्द ही घूमता हुआ नजर आया। मेकर्स ने एक्टिविटी रूम में अपना शतरंज तैयार किया था, जिसमें घरवालों को प्यादा बनाया गया था। पूरे टास्क में घरवाले स्टैचू मोड पर थे और साजिद बजर बजने पर अपनी मर्जी से दो कंटेस्टेंट को आगे लाते थे और फिर वे दोनों अपने हिसाब से किन्ही तीन कंटेस्टेंट्स को टास्क से बाहर करते हैं। इस टास्क में आखिर में सिर्फ साजिद खान ही अकेले बचे, जिससे साजिद खान घर के नए कैप्टन बन जाते हैं।
बिग बॉस का नया फॉर्मेट
इस टास्क के बाद 'बिग बॉस' घर में एक नया फरमान सुनाते हैं, जिससे सभी हैरान रह जाते हैं। 'बिग बॉस' में अब से घर का कैप्टन राजा या रानी होगी। यानी साजिद खान घर के नए राजा बन गए हैं और उनके लिए शाही रसोईया से लेकर जनता तक है, जो बाकी कंटेस्टेंट बनते हैं। मजेदार बात यह है कि साजिद खान ने खुद ही घर के लिए दो कंटेस्टेंट को शाही रसोईया और कुछ को फालतू जनता बनाया है और इनकी कैटेगरी के हिसाब से ही अब इन्हें शो में रहने की जगह भी मिलेगी।
क्या काम आएगा मेकर्स का यह आइडिया
बता दें कि 'बिग बॉस' टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन बीते कुछ समय से मेकर्स दर्शकों के बीच वो कमाल नहीं दिखा पा रहे, जो शो के सीजन 13 के समय हुआ था। बिग बॉस के सीजन 13 ने टीआरपी चार्ट में धमाल मचा दिया था। माना जा रहा था कि सीजन 16 से भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो में कंटेस्टेंट खेल से ज्यादा फालतू की बात पर लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं, जिस वजह से दर्शक शो को पसंद नहीं कर रहे हैं।