Bigg Boss 16: 'भूखी डायन' के वश में आए घर के राजा अंकित गुप्ता, ये चार सदस्य इस बार हुए नॉमिनेट
बीते दिन ही टास्क में बाजी मारकर अंकित राजा की गद्दी पर विराजमान हुए थे। नया राजा बनने के बाद अंकित ने अपने फेवरेट सदस्यों प्रियंका और साजिद को रूम ऑफ टू के लिए चुना जिसकी वजह से वह इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 16 के नए एपिसोड में घरवालों के बीच झगड़े के साथ हंसी मजाक भी देखने को मिला। शो की शुरुआत में सुबह-सुबह अर्चना और टीना के बीच खाने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। ताजा एपिसोड में सुंबुल के साथ साजिद, शिव, निमृत ने प्रैक भी किया। दरअसल, तीनों ने सुंबुल से नाराज होने का नाटक किया कि वह इधर की बात उधर करती हैं। हालांकि काफी देर के बाद सुंबुल को यह पता चल पाया कि उनके साथ मजाक किया गया है।
इसके बाद घर में नॉमिनेशन को लेकर बिग बॉस ने एक नए गेम के बारे में घरवालों के बताया। शो को रोचक बनाने के लिए इस बार का नॉमिनेशन टास्क बिलकुल अगल तरीके का रखा गया। नए टास्क के अनुसार इस बार घर के राजा अंकित एक डायन के वश में नजर आए और उन्होंने जिन छह सदस्यों का नाम लिया उन्हें ही बाकी के लोगों को नॉमिनेट करने का अधिकार मिला। अंकित द्वारा प्रियंका, अर्चना, सुंबुल, सौंदर्या, शिव और शालीन का नाम लेने के बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस टास्क के पूरा होने के बाद घर के चार सदस्य टीना, निमृत, सुंबुल और एमसी स्टैन घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
Bollywood: तस्वीर में दिख रही यह बच्ची है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, एक्टिंग से लाखों दिलों पर करती है राज
बता दें कि बीते दिन ही टास्क में बाजी मारकर अंकित राजा की गद्दी पर विराजमान हुए थे। नया राजा बनने के बाद अंकित ने अपने फेवरेट सदस्यों प्रियंका और साजिद को रूम ऑफ टू के लिए चुना जिसकी वजह से वह इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बच गए। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस का कौन सा सदस्य घर को अलविदा कहता है।
Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा ने इंडस्ट्री से दूरी बनाने पर तोड़ी चुप्पी, बताई यह बड़ी वजह