Bigg Boss 16: प्रियंका घर की लीडर हैं तो शालीन अच्छे एक्टर...बिग बॉस ने बांधे कंटेस्टेंट्स की तारीफों के पुल
'बिग बॉस 16' में आज के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टैंड और शालीन भनोट की अब तक की यात्रा को दिखाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के फिनाले को कुछ ही दिन बचे हैं। रविवार 12 फरवरी को 'बिग बॉस' शो का अंत हो जाएगा। ऐसे में हर दिन ही शो को देखना और रोमांचक होता जा रहा है। आए दिन शो में लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन आज के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। दरअसल, घर के अंदर प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टैंड और शालीन भनोट की अब तक की यात्रा को दिखाया गया। फैंस के साथ अपनी इस यात्रा को देखने के बाद सभी घरवाले भावुक हो गए।
बिग बॉस ने प्रियंका की दिल खोलकर तारीफ की। बिग बॉस ने कहा, 'प्रियंका इस घर में आई तो थीं अपने दोस्त के साथ और उस दोस्त के साथ होने के बावजूद भी अकेले पड़ गईं। बहुत हिम्मत, बहुत क्लैरिटी, बहुत आत्मविश्वास लगता है अपना नजरिया डंके की चोट पर सबके सामने और सब के मुंह पर बोलने के लिए। खासकर यह तब और मुश्किल हो जाता है जब आपके साथ कोई खड़ा ना हो, लेकिन यही तो बात है प्रियंका चाहर चौधरी में। इतनी आसानी से न खामोश होने वाली थीं, भले सामने पूरी की पूरी मंडली हो। प्रियंका इस घर की सबसे चालाक लड़की हैं। वह फॉलोअर नहीं, लीडर हैं।
Kailash kher: जब कैलाश खेर ने गंगा में कूदकर की थी आत्महत्या की कोशिश, एक टपली ने ऐसे बदल दी जिंदगी
बिग बॉस में प्रियंका की यात्रा को दिखाया गया, जिसमें घर में बिताए हुए उनके कुछ खास पल की झलक देखने को मिली। इस वीडियो में अंकित के साथ उनका सफर भी दिखाया गया था और घरवालों के साथ उनके लड़ाई झगड़े को भी दिखाया गया। इस वीडियो को देख प्रियंका भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। इसके अलावा बिग बॉस ने प्रियंका की आवाज की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'प्रियंका चाहर चौधरी आपकी आवाज घर वालों को पसंद हो या ना हो, लेकिन हमारे दिलों तक जरूर पहुंच चुकी है। जब-जब बिग बॉस सीजन 16 का नाम लिया जाएगा तो आपकी आवाज भी लोगों को याद आएगी।
Sid Kiara Wedding : सिद्धार्थ-कियारा की शादी में बना अनोखा रिकॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
प्रियंका चाहर चौधरी के बाद बिग बॉस ने शालीन भनोट की यात्रा के बारे में बताया। बिग बॉस ने बताया कि कैसे शालीन ने सबके लिए भला किया, लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें गलत नीयत का नाम दे दिया। बिग बॉस ने कहा कि शालीन ने आपने किसी के साथ बदतमीजी नहीं की। जहां घरवाले आपको फेक और नकली बुलाकर आपसे रिश्ते तोड़ रहे थे, वहीं ऑडियंस से आपका रिश्ता मजबूत होता जा रहा था। आप पर इस घर में एक्टर होने का इल्जाम लगाया गया तो इसमें क्या ही गलत है। आप अच्छे एक्टर हैं। आपने एक्टिंग करके यहां तक का सफर तय किया है तो कुछ तो बात होगी। एक्शन ड्रामा रोमांस से मिलकर ही तो एक सुपरहिट फिल्म तैयार होती है। ये बातें सुनकर शालीन खुशी से फूले नहीं समाते और जमीन पर बैठ जाते हैं। इसके बाद शालीन का घर में अब तक का सफर दिखाया गया।
Kriti Sanon: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?