Sumbul Touqeer: सुंबुल तौकीर ने 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर किया खुलासा, बोलीं-नहीं मिला कोई ऑफर
हाल ही में एक्ट्रेस ने अफवाहों का खंडन किया है और उन्होंने बताया कि बिग बॉस 16 के बाद उन्हें स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का कोई भी ऑफर नहीं आया है।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर हाल ही में विवादित शो बिग बॉस के सीजन 16 में नजर आईं थी। एक्ट्रेस इस शो के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस के खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही थीं। अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर रिएक्ट किया है।
खतरों के खिलाड़ी का नहीं मिला ऑफर
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अफवाहों का खंडन किया है और उन्होंने बताया कि बिग बॉस 16 के बाद उन्हें स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का कोई भी ऑफर नहीं आया है। सुंबुल ने कहा कि बिग बॉस 16 के बाद ऑफर आ रहे हैं, मुझे शो साइन करने की कोई भी जल्दी नहीं है। हालांकि अभी तक मुझे खतरों के खिलाड़ी का ऑफर नहीं मिला है। अगर ऑफर आता है, तो मैं जरूर इस पर विचार करूंगी। मैं रोहित शेट्टी के साथ-साथ शो का भी सम्मान करती हूं ,यह शो कई मशहूर हस्तियों के लिए गेम चेंजर रहा है और यह टॉप एडवेंचरस रियलिटी शो में से एक है।
आखिरी बार बिग बॉस में आई थीं नजर
हाल ही में एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसमें वह अपने बारे में वीडियो साझा करती रहती हैं। यूट्यूब चैनल को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा से ही ऐसा कुछ करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि यूट्यूब के माध्यम से आप अपने दर्शकों से जुड़े रहते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने फिल्म और शो में काम किया है। उन्होंने आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 में काम किया था, इसके अलावा वह शो इशारों इशारों में और इमली में नजर आईं थी। इमली के बाद वह आखिरी बार बिग बॉस में देखी गई थीं।
Aamir Khan: एक्शन फिल्म की तलाश में हैं आमिर खान, बड़े पर्दे पर जल्द मचाएंगे धमाल