Bigg Boss 15: बिग जी, ऑसम मिरर और विश्व सुंदरी...इस बार क्या-क्या नया है बिग बॉस के 'जंगल' में?
बिग बॉस के 15वें सीजन में कुल 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अभिनेता जय भानुशाली, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियान, अकासा सिंह, उमर रियाज, ईशान सहगल और विधि पांड्या आदि शामिल हैं।
विस्तार
बिग बॉस 15 के घर का अंदाज इस बार एकदम अलहदा है। यहां काफी नई चीजें हैं, जो प्रतिभागियों को लुभा रही हैं। बता दें कि बिग बॉस के 15वें सीजन में कुल 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अभिनेता जय भानुशाली, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियान, अकासा सिंह, उमर रियाज, ईशान सहगल और विधि पांड्या आदि शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि इस बार बिग बॉस के 15वें घर में क्या-क्या नया है?
सलमान को मिला असिस्टेंट, नाम है बिग जी
बिग बॉस के 15वें सीजन में सलमान खान को भी सरप्राइज मिला है। इसके तहत उन्हें एक असिस्टेंट दिया गया है, जिसका नाम बिग जी है। बिग जी घर में प्रतिभागियों की एंट्री कराता है। साथ ही, वह सलमान खान के साथ दबंग के गाने पर ठुमके लगाता हुआ भी नजर आया।
ऑसम मिरर ने प्रतिभागियों को दिखाया अलग रूप
बिग बॉस के घर में इस बार ऑसम मिरर की भी एंट्री हुई है। दरअसल, इसे जंगल थीम के तहत लगाया गया है। इस ऑसम मिरर में सभी प्रतिभागियों को उनके अंदर छिपे प्राणी से रूबरू कराया। इस दौरान कोई पोपट बना तो कोई शेर। वहीं, प्रतिभागियों को सांड और हाथी भी बताया।