फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Raqesh Bapat Admitted to Hospital After Severe Kidney Stone Pain

बिग बॉस 15: राकेश बापट हुए अस्पताल में भर्ती, किडनी स्टोन की वजह से बिगड़ी तबीयत

Wed, 10 Nov 2021 08:56 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 10 Nov 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Raqesh Bapat Admitted to Hospital After Severe Kidney Stone Pain
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले राकेश बापट को घर में आए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। राकेश की तबीयत अचानक ही घर में खराब हो गई है। उन्हें किडनी में स्टोन की शिकायत है, जिसकी वजह से उन्हें अचानक ही दर्द होना शुरू हो गया। तबीयत खराब होता देख बिग बॉस के घर में मौजूद डॉक्टरों ने राकेश को शो से बाहर होकर अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


राकेश ने हाल में ही बिग बॉस में एंट्री की थी, उनकी एंट्री से सबसे ज्यादा खुश उनकी कथिक गर्लफ्रेंड शमिता शेट्टी थीं। दोनों को शो के अंदर डेट पर भेजा था। जहां विशाल कोटियन और जय भानुशाली ने खासतौर पर चायनीज खाना बनाया था। दोनों ने डेट को खूब एंजॉय किया। वहीं शमिता के लिए राकेश सबसे बड़ा सपोर्ट थे। लेकिन उनके शो के बाहर जाने से शमिता बेहद उदास हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस ओटीटी में मिले दिल
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर हुई थी। दोनों के बीच सबसे पहले दोस्ती देखी गई, फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच शमिता शेट्टी और राकेश बापट को झगड़ते हुए भी देखा गया था। लेकिन शो के आखिरी दिनों में वह एक दूसरे के फिर से करीब आ गए। इतना ही नहीं शो के खत्म होने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए थे। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि राकेश जल्द से जल्द ठीक होकर घर में वापसी कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed