Bigg Boss 15: पति हर्ष लिंबाचिया संग शो पर पहुंचीं भारती सिंह, सलमान खान के साथ किया रोमांटिक डांस
आज के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शो पर पहुंचे। इस कपल ने सलमान खान के साथ मिलकर ढे़र सारी मस्ती की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अब धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो अब अपने 8 हफ्ते पूरे कर चुकीा है। ऐसे में जल्द ही अब दर्शकों को टॉप फाइव कंटेस्टेंट्स के नाम पता चलने वाले हैं। शो में बीते हफ्ते दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव और हंगामे देखने को मिले। ऐसे में हफ्ते भर हुए इन बवालों का हिसाब -किताब करने वीकेंड का वार एपिसोड लेकर पहुंचे शो की होस्ट सलमान खान। इस दौरान सलमान ने घरवालों से ना सिर्फ बातचीत की बल्कि कुछ दिलचस्प टास्क भी कराएं।
इसी क्रम में आज के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया। इस कपल ने सलमान खान के साथ मिलकर ढे़र सारी मस्ती की। दरअसल, वह दोनों इसी महीने लांच होने वाले अपने यूट्यूब चैनल के प्रमोशन के चलते शो का हिस्सा बने थे।
हालांकि दोनों ने ही घर के अंदर जाकर घर वालों के साथ भी समय बिताया। घर के अंदर जाने से पहले भारती सलमान खान के साथ उनके मशहूर गाने साथिया तूने क्या किया पर एक रोमांटिक डांस करती भी नजर आईं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने घर के सभी सदस्यों से बातचीत कर उन्हें बाहर चल रही उनकी बातों के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने घरवालों को एक आइसक्रीम टास्क करने को भी दिया जिसे जीतने वाले को बदले में लग्जरी चीजें दी गई।
वहीं, दूसरे टास्क के दौरान करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की जमकर लड़ाई हो गई। दोनों के बीच में यह घमासान इस हद तक आगे बढ़ गया कि वह यह तक भूल गए कि उनके सामने शो में आए मेहमान खड़े हुए हैं। इस दौरान घर के अन्य सदस्य प्रतीक और करण को शांत कराते भी नजर आए। लेकिन माहौल गर्माता देख भारती और हर्ष बीच में ही शो छोड़कर वहां से चले गए।