फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hindustani Bhau Mother Death News: Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau Aka Vikas Fhatak Mother Passed Away

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, शोक में डूबा परिवार

Tue, 27 Oct 2020 11:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 27 Oct 2020 11:37 AM IST
सार

  • हिंदुस्तानी भाऊ की मां निधन।
  • कुछ दिनों से चल रहा था इलाज।
  • शोक में डूबा पूरा परिवार।

विज्ञापन
Hindustani Bhau Mother Death News: Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau Aka Vikas Fhatak Mother Passed Away
हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन - फोटो : Twitter: @RealKingbhau

विस्तार

इन दिनों बिग बॉस 14 अपने कंटेस्टेंट्स के चलते काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन बिग बॉस के सीजन 13 के एक कंटेस्टेंट के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा रहे यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक की मां का निधन हो गया। इस खबर से उनके पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


विकास की मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उनका निधन हो गया। अपनी मां के खराब स्वास्थ्य की जानकारी विकास पाठक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां का माथा चूमते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'प्लीज दुआ कीजिए मेरी मां के लिए वो जल्दी ठीक हो जाएं।'
विज्ञापन

 


हालांकि विकास का ये ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इस अकाउंट पर उनके कई सारे वीडियो साझा किए गए हैं। बता दें कि विकास अपनी मां के बेहद करीब थे जिसके चलते वो इस समय गम में डूबे हुए हैं।

गौरतलब है कि कुछ ही महीनों पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद ये मामला कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा। उनका आरोप है कि एकता ने अपने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया तथा उसे गलत ढंग से पेश किया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा और लोगों ने एकता कपूर को भारतीय सेना से माफी मांगने की बात भी कही। इसके बाद एकता ने भी उस सीन के लिए दुख व्यक्त किया और उसे वेब सीरीज से हटवा दिया।

पढ़ें: काजल अग्रवाल ने पहली बार साझा की मंगेतर की तस्वीर, इस दिन बनेंगी गौतम किचलू की दुल्हनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed