{"_id":"5f97b904c7c7cb3bd40606e7","slug":"bigg-boss-13-contestant-hindustani-bhau-aka-vikas-fhatak-mother-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, शोक में डूबा परिवार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, शोक में डूबा परिवार
Tue, 27 Oct 2020 11:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:37 AM IST
सार
- हिंदुस्तानी भाऊ की मां निधन।
- कुछ दिनों से चल रहा था इलाज।
- शोक में डूबा पूरा परिवार।
विज्ञापन
हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन
- फोटो : Twitter: @RealKingbhau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बिग बॉस 14 अपने कंटेस्टेंट्स के चलते काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन बिग बॉस के सीजन 13 के एक कंटेस्टेंट के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा रहे यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक की मां का निधन हो गया। इस खबर से उनके पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विकास की मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उनका निधन हो गया। अपनी मां के खराब स्वास्थ्य की जानकारी विकास पाठक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां का माथा चूमते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'प्लीज दुआ कीजिए मेरी मां के लिए वो जल्दी ठीक हो जाएं।'
विज्ञापन
Please Dua Kariye Meri Maa Ke Liye Who Jaldi Thik Ho Jaaye🙏😔 pic.twitter.com/k9gt8kO52f
विज्ञापन विज्ञापन— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) October 25, 2020
हालांकि विकास का ये ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इस अकाउंट पर उनके कई सारे वीडियो साझा किए गए हैं। बता दें कि विकास अपनी मां के बेहद करीब थे जिसके चलते वो इस समय गम में डूबे हुए हैं।
गौरतलब है कि कुछ ही महीनों पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद ये मामला कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा। उनका आरोप है कि एकता ने अपने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया तथा उसे गलत ढंग से पेश किया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा और लोगों ने एकता कपूर को भारतीय सेना से माफी मांगने की बात भी कही। इसके बाद एकता ने भी उस सीन के लिए दुख व्यक्त किया और उसे वेब सीरीज से हटवा दिया।
पढ़ें: काजल अग्रवाल ने पहली बार साझा की मंगेतर की तस्वीर, इस दिन बनेंगी गौतम किचलू की दुल्हनिया