फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big brother creates news

हमेशा चर्चा में रहा 'बिग ब्रदर'

Sat, 04 Aug 2012 01:04 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2012 01:04 PM IST
विज्ञापन
big brother creates news
ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' पिछले दिनों फिर से चर्चा में आ गया। इस बार चर्चा की वजह थी उसमें भाग ले रही भारतीय मूल की कंटेस्टेंट डिआना उप्पल। 'बिग ब्रदर' में एक बार फिर डिआना के ऊपर नस्लीय टिप्पणी का आरोप है। याद होगा कि इससे पहले 2007 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर इसी तरह की टिप्पणी के कारण शो विवादों में घिर गया था।
विज्ञापन


हालांकि शिल्पा शेट्टी इस सबके बावजूद 'बिग ब्रदर' की विजेता बनी थीं। इस बार डिआना के हाथ से खाना खाने की वजह से कंटेस्टेंट पोश स्कॉट मेसन ने बाकी साथियों के साथ डिआना उप्पल का मजाक उड़ाया। बाद में शो के निर्माताओं ने स्कॉट को अपनी भाषा पर ध्यान देने को कहा और भविष्य में ऐसी गलती पर बाहर का रास्ता दिखाए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इन विवादों के बावजूद कोई शक नहीं है कि 'बिग ब्रदर' दुनिया भर में लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो माना जाता है। दुनिया के अनेक देशों में इस शो की फ्रेंचाइजी दिखाई जा रही हैं। भारत में 'बिग ब्रदर' की तर्ज पर बने 'बिग बॉस' के 5 सीजन दर्शक पहले ही देख चुके हैं। अब छठे की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर 'बिग ब्रदर' का कॉन्सेप्ट क्या है, किन लोगों ने इसे सोचा और कैसे इसे एक्जीक्यूट किया? इस कॉन्सेप्ट के पीछे वे कौन से मनोवैज्ञानिक समाजशास्त्रीय कारण हैं जो यह रियलिटी शो एक तरफ आम लोगों में लोकप्रिय बना और दूसरी ओर पूरी दुनिया 'बिग ब्रदर' को फॉलो करने के लिए बाध्य हो रही है। आइये देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed