फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss latest update

तनीषा की 'बिग' बदमाशियों से खफा हुईं काजोल

Sat, 23 Nov 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
big boss latest update

'बिग बॉस' में अपनी तनीषा की हरकतों ने काजोल और अजय देवगन को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। काजोल की ये नाराजगी अब तनीषा पर भारी पड़ने वाली है।

विज्ञापन


तनीषा तभी से चर्चा में थीं जब उन्होंने 'बिग बॉस' में भाग लेने का फैंसला किया था। तब खबरें आईं थी अजय, काजोल और तनुजा बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि तनीषा विवादों से भरे इस शो का हिस्सा बनें। पर बाद में वह इसके लिए मान गए थे।

विज्ञापन


लेकिन शो के एक प्रतियोगी अरमान कोहली के साथ तनीषा की नजदीकियां बढ़ती ही चली गईं। शो में तनीषा एक माइंडलैस प्रेमिका की तरह रिऐक्ट करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब तनीषा और अरमान के शो में आधी रात को 'किस' करने। स्मोकिंग जोन में शर्मनाक हरकतें करने करने जैसी खबरों को हवा मिली।



उनकी ये हरकतें कई बार बिग बॉस के कैमरे में कैद हुई जिसे बिग बॉस ने भी दिखाना उचित नहीं समझा। जब ये बातें तनीषा के परिवार वालों तक पंहुची तो उन्होंने सलमान के जरिए तनीषा को चेतावनी भी भिजवाई।

शो में सलमान तनीषा और अरमान को दूरी बनाने का सबक देते कई बार दिखाई दिए। पर इन लव बर्डस पर मानो कोई असर पड़ना ही बंद हो गया हो।

अब एक फिर से तनीषा और अरमान के न्यूड होन और इंटीमेट होने की खबरें और फोटो इंटरनेट पर वायरल बन छाए बत हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार पानी सिर से ऊंचा होते देख अब अजय और काजोल भी गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने तनीषा को शो से बाहर लाने का मन बना लिया है इसके लिए उन्होंने सलमान की मदद मांगी है।

सूत्र ये भी बताते हैं कि अब तनीषा को शायद जल्द ही शो से बाहर कर दिया जाए। वैसे इस हफ्ते उनका नाम नॉमीनेशन लिस्ट में शामिल है। देखना ये है कि वो आज रात ही बाहर होती हैं या उनको थोड़ी मोहलत और मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed