फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bhabiji Ghar Par Hain completes 1000 episodes

भाबीजी ने घर पर रहकर छोटे परदे का बनाया ये रिकॉर्ड, जश्न की ये हैं एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2019 10:09 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain completes 1000 episodes
Rohitash Gaud, Shubhangi Atre,Saumya Tandon, Asif Sheikh - फोटो : amar ujala mumbai
एंड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं ने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो के निर्माता संजय कोहली और बेनिफर एस कोहली समेत मुख्य कलाकारों को चैनल द्वारा खास ट्रॉफी प्रदान देकर सम्मानित किया गया। शशांक बाली के निर्देशन में बनने वाले इस शो का पहला एपिसोड 2 मार्च 2019 को प्रसारित हुआ था और देखते ही देखते यह दर्शकों का चहेता शो बन गया।
विज्ञापन


यूपी के कानपुर शहर पर आधारित इस शो में दो परिवारों की कहानी है। जहां एक परिवार में मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़) और उनकी पत्नी अंगूरी (शुभांगी आत्रे) हैं तो वहीं दूसरे परिवार में विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और उनकी पत्नी अनीता मिश्रा (सौम्या टंडन) हैं। 
विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hain completes 1000 episodes
Bhabiji Ghar Par Hain - फोटो : amar ujala mumbai
इस उपलब्धि पर बेनिफर ने कहा, क्रिएटिवटी ही असल चीज होती है। संजय कोहली, शंशाक बली और मनोज संतोषी की शानदार तिकड़ी है जो जादू बिखेर सकती है। वे एक परिवार की तरह हैं। वे बेहद ही खूबसूरती से काम करते हैं।  वह एक जैसा ही सोचते हैं एक ही बात बोलते हैं।  

असल में वे तीन लोगों की तरह नहीं बल्कि एक ही इंसान की तरह बर्ताव करते हैं। मुझे कलाकारों की और टेक्नीशियन की एक शानदार टीम मिली है। सभी बहुत ही प्यारे और मेहनती हैं। हमारी टीम ही हमारी ताकत है।

वहीं इस बारे में संजय ने कहा, चैनल के हम बहुत आभारी है जिन्होंने हमें सम्मानित करते हुए हमारा हैसला बढ़ाया है। हम चैनल, टीम और दर्शकों के प्रोत्साहन, प्यार और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed