{"_id":"951a0af3af90a7869c47f4a7cf0525ce","slug":"balika-vadu-will-tack-11-year-leap-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वधू ने लगाई लंबी छलांग, अब भी दर्शकों को जोड़े रखेगा?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बालिका वधू ने लगाई लंबी छलांग, अब भी दर्शकों को जोड़े रखेगा?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
टेलीविजन के चर्चित सीरियल बालिका वधू ने लंबी लगा ली है। इसकी कहानी 11 बरस आगे बढ़ा दी गई है और इसमें मुख्य किरदार अब आनंदी की बेटी नंदिनी उर्फ निंबोली का होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को कलर्स चैनल ने इस बात की घोषणा की और बुधवार से इस सीरियल का 11 वर्ष आग बढ़ा हुआ ट्रेक प्रसारित होने लगा है।
बालिका वधू ने टेलीविजन की दुनिया में एक और कीर्तिमान बनाया है। चैनल के अनुसार, यह अब कड़ियों के लिहाज से हिंदी टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल बन गया है।
विज्ञापन
कलर्स के प्रोग्रामिंग हेड मनीष शर्मा का कहना है, ‘बालिका वधू अब आनंदी और उसके बच्चों की जिंदगी में चल रहे उथल-पुथल के अध्यायों को लेकर आ रहा है।’ निंबोली के रूप में दर्शक ग्रेसी गोस्वामी को देखेंगे।
विज्ञापन
कहानी के छलांग लगाने के साथ ही इसमें कई नए किरदार भी सामने आएंगे, जिनमें निंबोली के पति कुंदन (स्पर्श श्रीवास्तव), निंबोली की मित्र मंगला देवी (राजेश्वरी सचदेव), ससुर अखिराज सिंह (सुनील सिंह) और सास हर्खी देवी (रूद्राक्षी गुप्ता)