फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Baaghi 4 Actor Tiger Shroff at salman khan hosted show Bigg Boss 19 Weekend ka vaar episode

Bigg Boss 19: 'वीकएंड का वार और बागी का प्यार', बेहद धमाकेदार होगा 'बिग बॉस 19' का यह एपिसोड

Sat, 30 Aug 2025 08:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। आज वीकएंड का वार है। शो में टाइगर श्रॉफ भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Baaghi 4 Actor Tiger Shroff at salman khan hosted show Bigg Boss 19 Weekend ka vaar episode
'बिग बॉस 19' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। आज शनिवार को इस शो का पहला 'वीकएंड का वार' होने वाला है। किसी एक घरवाले को घर से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा सलमान खान घर में पहली बार सरकार का चुनाव करेंगे। इस सबसे अलग एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार टाइगर श्रॉफ भी मंच पर नजर आएंगे।

विज्ञापन

'बागी 4' के ट्रेलर के प्रीमियर को पहुंचे टाइगर
पहले वीकएंड के वार एपिसोड में टाइगर श्रॉफ 'बिग बॉस 19' के मंच पर नजर आएंगे। दरअसल, वे अपनी आगामी फिल्म 'बागी 4' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंच रहे हैं। यहां उनकी इस फिल्म के ट्रेलर का प्रीमियर होगा। बता दें कि संजय दत्त और टाइगर की 'बागी 4' का ट्रेलर आज शनिवार को रिलीज किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट
कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें सलमान खान, टाइगर श्रॉफ को मंच पर देखा जा सकता है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'वीकएंड का वार और बागी का प्यार- दोनों ही धमाकेदार! पॉपकॉर्न रेडी रखना'।

द बंगाल फाइल्स: अनुपम ने ठुकराया था गांधी का रोल, क्यों लिखी गईं 6 स्क्रिप्ट? मेकर्स का धमाकेदार इंटरव्यू जल्द

विज्ञापन

तान्या मित्तल बटोर रहीं सुर्खियां
इस बार 'बिग बॉस' के घर के कई नियम बदले गए हैं। घर का डिजाइन काफी अलग है। इस बार जंगल थीम पर इसे बनाया गया है। बिग बॉस में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल बटोर रही हैं। अपनी अजीबोगरीब गरीब बातों को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस से किस प्रतिभागी की विदाई होगी? बात करें फिल्म 'बागी 4' की तो यह फिल्म 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed