बोर्ड एग्जाम: 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने पर अशनूर कौर ने जताई खुशी, ऐसे मना रहीं जश्न
हाल ही में केंद्र सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। जिसके बाद छत्रों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं टीवी सीरियल पटियाला बेब्स फेम अशनूर कौर ने भी इसपर अपनी खुशी जाहिर की है और अपने अंदाज में जश्न मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसका समाधान मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में हो गया है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सीबीएसई के चेयरमैन आदि मौजूद रहे। विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया। फैसले की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू हो गया है और छात्रों ने अपने-अपने अंदाज में खुशी जाहिर की। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी। वहीं चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाली अशनूर कौर ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।
अशनूर कौर ने ऐसे किया रिएक्ट
'पटियाला बेब्स' फेम अशनूर कौर पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर परेशान थीं कि आखिर सीबीएसई (CBSE) की 12वीं की परीक्षा होंगी या नहीं और होंगी तो कब होंगी। अब परीक्षा रद्द होने के बाद अशनूर ने राहत की सांस ली है और एक पोस्ट के जरिये खुशी जाहिर की है।
हालांकि अशनूर ने परीक्षाओं की पूरी तैयारी थी और पिछले काफी वक्त से एक्टिंग से ब्रेक लेकर पढ़ाई पर ध्यान दे रही थीं। अशनूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं और अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि यह थ्रोबैक तस्वीरें हैं लेकिन आप देखकर ही अशनूर की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अशनूर ने लिखा, 12वीं वाले मेरे इस मूड के बारे में जानते हैं।
देखें अशनूर का पोस्ट -
एक इंटरव्यू के दौरान अशनूर कौर ने कहा, 'अब एग्जाम कैंसल हो गए हैं और बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने अभी अपने सारे दोस्तों से बात की जो सीबीएसई बोर्ड में पढ़ रहे हैं। हमने फोन पर ही इस खुशखबरी का जश्न मनाया। एग्जाम के डर से ज्यादा यह बात परेशान कर रही थी कि ये कब होंगे।' एग्जाम कैंसल होने के साथ-साथ अशनूर कौर अब इस बात को लेकर भी खुश हैं कि अब वह इस बात पर ध्यान दे पाएंगी कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा, 'हम यह सोचते रहते हैं कि भविष्य में आगे क्या करना है और पूरा फोकस उसी पर रहता है। मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि सरकार ने सभी देशवासियों की सेफ्टी, हेल्थ और इस महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया। मैं और मेरी फैमिली एकदम सेफ हैं लेकिन ऐसे कई स्टूडेंट हैं जिनकी फैमिली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है और वो एग्जाम नहीं दे पाते। उन तमाम चीजों को ध्यान में रखकर यह फैसला दिया, इसके लिए शुक्रिया। अब देखते हैं कि भविष्य में मेरे लिए क्या है। अब मैं बड़ी हो गई हैं और कोई स्कूल स्टूडेंट नहीं हूं। समझ लीजिए यह उसका भी जश्न है।'