{"_id":"ff081cd03147e2532fdce5ccf8207076","slug":"ashish-sharma-won-jhalak-dikhla-ja-7-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने जीता झलक दिखला जा 7","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने जीता झलक दिखला जा 7
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
टीवी अभिनेता आशीष शर्मा ने डांस का रियलिटी शो झलक दिखजा जा का सातवां संस्करण जीत लिया है। उन्होंने फाइनल एपिसोड में करण और शक्ति मोहन को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में जन्मे 30 वर्षीय आशीष कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे डेली शोप रंगरसिया में मेजर रुद्र प्रताप राणावत का किरदार निभा रहे हैं। झलक दिखला जा शो के जज माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा और करन जौहर हैं।
विज्ञापन
विजेता टॉफी के साथ आशीष को 30 लाख रुपये और एक कार पुरस्कार स्वरूप मिली। आशीष ने अपनी जीत के लिए दर्शकों का धन्यवाद दिया है।
फाइनल एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने प्रोडक्शन की फिल्म खूबसूरत का प्रमोशन करने भी पहुंचे।