फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Asha Negi Opens up on her Breakup with Rithvik Dhanjani Actress says fans stills criticize her for that

Asha Negi: ऋत्विक के साथ ब्रेकअप को लेकर आज भी फैंस की खरी-खोटी सुनती हैं आशा नेगी, बोलीं- दुख बहुत होता है

Fri, 04 Oct 2024 02:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

आशा को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस शो में उनका नाम ऋत्विक धनजानी के साथ भी जुड़ा था। फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई थी। अब हाल ही में, आशा नेगी ने ऋत्विक के साथ अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Asha Negi Opens up on her Breakup with Rithvik Dhanjani Actress says fans stills criticize her for that
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम @rithvikk_dhanjani

विस्तार

आशा नेगी टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। आशा अब भले ही स्क्रीन पर कम दिखती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब बड़ी तादाद में लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। आशा को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस शो में उनका नाम ऋत्विक धनजानी के साथ भी जुड़ा था। फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई थी। अब हाल ही में, आशा नेगी ने ऋत्विक के साथ अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


ऋत्विक के साथ अपने ब्रेकअप पर बोलीं आशा
हाल ही में, हाउटरफ्लाई से बातचीत में आशा ने कहा कि एक ही टेलीविजन पर साथ काम करने वाले कलाकार अक्सर एक-दूसरे को डेट करते हैं। अभिनेत्री ने कहा, "लोगों को आपकी केमिस्ट्री पसंद आती है, इसलिए ऐसा होता है। इसलिए, मुझे लगता है, टेलीविजन में लोग बहुत जल्दी एक-दूसरे के साथ जुड़ जाते हैं।"
विज्ञापन


ब्रेकअप से ऐसे उबरीं आशा नेगी
इंटरव्यू में आगे जब अभिनेत्री से पूछा गया कि ऋत्विक के साथ उनके ब्रेकअप से वह कैसे उबरीं। इस का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि सब कुछ संभालना मुश्किल होता है क्योंकि इसमें परिवार शामिल होते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है, ब्रेकअप के बाद दुख बहुत होता है और फिर आपको सब कुछ संभालना भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस आज भी सुनाते हैं खरी-खोटी
फैंस की प्रतिक्रिया पर आशा नेगी ने कहा, "अगर आप एक कलाकार हैं, तो बहुत प्रशंसक क्लब होते हैं... मुझे अभी भी बहुत सारी गालियां मिलती हैं और उन्हें भी मिलती हैं।" बता दें कि आशा और ऋत्विक अपने रिश्ते के बारे में बहुत मुखर थे। इसलिए जब वे अलग हुए, तो यह उनके प्रशंसकों के लिए एक झटका था। आशा ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से सिंगल हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी को डेट करेंगी तो अपने फैंस को जरूर बताएंगी।
 

World Animal Day: जानवरों से है इन सितारों को बेहद प्यार, उनके अधिकार के लिए उठा चुके हैं आवाज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed