{"_id":"26606918ce200ebc48fb264b8aecf204","slug":"arjun-is-not-doing-comady-nights-with-kapil-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन ने 'कॉमेडी नाइट्स..' की मेजबानी की अटकलें खारिज की","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अर्जुन ने 'कॉमेडी नाइट्स..' की मेजबानी की अटकलें खारिज की
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के मेजबान और लोकप्रिय हास्य अभिनेता कपिल शर्मा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कपिल को स्लिप डिस्क हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि कपिल की अनुपस्थिति में शो की प्रत्येक कड़ी में एक नया मेजबान होगा। अरशद वारसी, रितेश देशमुख और फिल्मकार साजिद खान जैसी नामी हस्तियों के शो के मेजबान बनने की अटकले हैं।
विज्ञापन
इस बीच ही बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के भी होस्ट बनने की बातें सामने आ रही थीं।
बताया महज अफवाह
अभिनेता अर्जुन कपूर ने मशहूर हास्य शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की कुछ कड़ियों की मेजबानी करने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि वह शो के प्रशंसक हैं।
अर्जुन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, ''मीडिया में पहले भी ऊट-पटांग अफवाहें आई हैं, लेकिन यह एक अलग स्तर की अफवाह है। उन्होंने (मीडिया) मेरा नाम 'कॉमेडी नाइट्स' के साथ जोड़ दिया है।
मुझे भारत में छोटा पर्दा पसंद है। मैं एक दर्शक के रूप में शो का प्रशंसक बना हुआ हूं। बस। शो की कडियों की मेजबानी नहीं करने जा रहा।''