क्या कपिल शर्मा के शो में अब नहीं दिखाई देंगे सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह के इस ट्वीट ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म 'लुका छुपी' की टीम स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने सेट पर खूब मस्ती की। लेकिन इस बीच सबकी निगाहें सिद्धू की कुर्सी पर थीं जहां उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह बैठी थीं।
On the set tonight with Kapil... great shoot with the king of comedy @KapilSharmaK9
— archana puran singh (@apshaha) February 20, 2019
Took a selfie break to celebrate old associations and new beginnings ! @SonyTV #KapilSharmaShow #shooting #actorslife pic.twitter.com/tWPBuOSPzn
इस ट्वीट के बाद अब दर्शक कह रहे हैं कि उन्होंने सिद्धू को परमानेंट रिप्लेस कर दिया है। हालांकि जब इस बात को लेकर सिद्धू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मैं अपने राजनीतिक काम-काज में व्यस्त हूं, इसलिए मैंने शो से ब्रेक लिया है।
हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने कपिल शर्मा शो के निर्माता सलमान खान से गुजारिश की थी कि वे सिद्धू को शो हटा दें। अशोक पंडित ने सलमान खान से ट्वीट के जरिए कहा है कि वह अपने शो द कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर कर दें।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता है। इसके लिए पूरे देश को दोषी नहीं माना जाना चाहिए।