फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anupama fame Rupali Ganguly danced on the song Chaka Chak fans like dance video

Video: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने ‘चका-चक’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Sun, 05 Dec 2021 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Dec 2021 06:07 PM IST
सार

'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'अतरंगी रे' के चका-चक गाने पर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन
Anupama fame Rupali Ganguly danced on the song Chaka Chak fans like dance video
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रुपाली ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। खास बात ये है कि रुपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां पर वह अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं, अब रुपाली ने फैंस के बीच अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' के एक गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं और फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।    

विज्ञापन

 
दरअसल, रुपाली गांगुली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुपाली ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका-चक’ पर काफी मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके स्टेप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। वह अपने हर स्टेप पर दमदार एक्सप्रेशन दे रही हैं, जिससे साफ है कि एक्टिंग के साथ वह डांस में भी माहिर हैं। इस वीडियो में रुपाली का लुक भी काफी अट्रैक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का लहंगा-चुन्नी पहना हुआ है। लेकिन इस आउटफिट की स्कर्ट लाइट पिंक कलर की है और कोटी व दुपट्टा डार्क पिंक कलर का है। ये आउटफिट रुपाली पर काफी ज्यादा जच रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


 
इस वीडियो के साथ रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे भाई का गाना है, डांस तो बनता है। आगे बढ़ें- चाकाचक हुकस्टेप को फिर से बनाएं। तुम पर गर्व।’ रुपाली के इस वीडियो को महज कुछ घंटे में 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाय आप बहुत चकाचक हैं और आपका डांस और भी चकाचक है। बहुत प्यारे हो आप।’
 
ये पहली बार नहीं है जब रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो शेयर किया है। पहले भी उन्होंने कई वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें रुपाली का अलग अंदाज देखने को मिल चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed