Photos: नए साल पर अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, बैकलेस ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस
अंकिता लोखंडे ने साल 2022 के पहले दिन कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। ये तस्वीरें फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बीते काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई हैं। अंकिता अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और अब दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशी से बिता रहे हैं। शादी के बाद से ही अंकिता विक्की के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, अब नए साल के मौके पर भी अंकिता लोखंडे ने अपनी और विक्की की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिस पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विक्की के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शुरुआत की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की और अंकिता काफी ज्यादा करीब हैं और दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खो हुए हैं। वहीं, आखिरी तस्वीरों में विक्की और अंकिता एक-दूसरे को देखकर स्माइल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। अंकिता अपनी बैकलेस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने इन तस्वीरों के साथ काफी खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया में सबसे खूबसूरत अहसास है उसके द्वारा चाहा जाना जिसे आप बहुत ज्यादा चाहते हैं।’ अंकिता और विक्की जैन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अमृता खानविलकर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी।’ वहीं, माही विज ने लिखा, ‘स्टनर्स।’ इसके अलावा फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं क्योंकि इस शादी में टीवी जगत के कई सितारे नजर आए थे। इसके अलावा, शादी में कंगना रणौत भी पहुंची थीं। अंकिता ने कंगना के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में काम किया था।