फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anita Hassanandani proposes to Salman Khan for marriage and apologizes to husband rohit reddy by sharing video

Video: टीवी की इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो शेयर कर पति से मांगी माफी

Mon, 13 Dec 2021 07:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 13 Dec 2021 07:38 PM IST
सार

अनिता हसनंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Anita Hassanandani proposes to Salman Khan for marriage and apologizes to husband rohit reddy by sharing video
Salman Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं, जो अपनी कमाल की केमिस्ट्री से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। अनिता और रोहित ने साल 2013 में शादी रचाई थी और साल 2021 में दोनों एक क्यूट बेटे के माता-पिता बने हैं। खास बात ये है कि अनिता ने मां बनने के बाद अपने काम से ब्रेक ले लिया है। वह अपने बच्चे के साथ ही सारा टाइम बिता रही हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर अनिता का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान को प्रपोज करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में अनिता अपने पति रोहित को सॉरी भी कहती दिख रही हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, अनिता हसनंदानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्पेशल अंदाज से सलमान खान को प्रपोज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनिता ने सलमान खान की काफी सारी तस्वीरें लगाई हैं और वह बार-बार बच्चों की तरह बोलती हुई नजर आ रही हैं कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं। अनिता का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)


 
इस वीडियो के कैप्शन में अनिता ने लिखा, ‘सॉरी बेबी रोहित रेड्डी। मुझे इस साल एक ईमानदार रील बनानी थी।’ अनिता के इस वीडियो पर सलमान खान की फीमेल फैंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इस पर कहा है कि वह सलमान खान से शादी करेंगी। तो कुछ ने सलमान खान को अपना बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं भी सलमान की फैन हूं और आपकी वीडियो देखकर थोड़ी सी जलन हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह मेरे। मैं उससे शादी करूंगी।’
 
बता दें कि अनिता हसनंदानी अपने काम से ब्रेक पर चल रही हैं। वह आखिरी बार ‘नागिन’ 4 और 5 में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान टीवी सीरियल 'ये हैं मोहबत्तें’ से मिली। हालांकि, एकता कपूर ‘नागिन 6’ का एलान कर चुकी हैं। ऐसे में अब अनिता इसमें नजर आती हैं या नहीं। ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed