{"_id":"c80a6fc0-6388-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-is-upset-for-kbc-6-last-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केबीसी 6' की समाप्ति पर दुखी हुए अमिताभ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'केबीसी 6' की समाप्ति पर दुखी हुए अमिताभ
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Mon, 21 Jan 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' के छठे संस्करण की आखिरी कड़ी की शूटिंग पूरी की है। इस कार्यक्रम के शुरुआत से ही इससे जुड़े रहने वाले अमिताभ इस संस्करण की समाप्ति पर काफी दुखी हैं। आखिरी कड़ी का प्रसारण 26 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
अमिताभ ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि, "केबीसी के इस संस्करण की समाप्ति हो रही है। दुख और काफी अफसोस हो रहा है।"
अमिताभ काफी व्यावहारिक और उनमें प्रतियोगियों से जुड़ने की अद्भुत कला है और इस वजह से वह छोटे पर्दे पर भी अपना असर दिखाने में कामयाब रहे। उनकी लोकप्रियता की वजह से कार्यक्रम के निर्माता उन्हें बार-बार बतौर मेजबान शामिल करने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने इस कार्यक्रम के दूसरे संस्करण को छोड़कर हर संस्करण की मेजबानी की है।
उन्होंने लिखा, "मैं अपनी भावना शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह दर्शक ही थे जो यहां आस्था से आए और बेहद शांत और शिष्टाचारपूर्वक बैठे रहे। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द आप सबके सामने आउंगा।"
विज्ञापन