फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amber Teaches Nia How To Ride A Bike at Mere Dad Ki Dulhan

'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग पर वरुण बने राइडिंग कोच, अंजलि की चेक लिस्ट में ये चीज हुई कम

Wed, 04 Mar 2020 04:14 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 04 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Amber Teaches Nia How To Ride A Bike at Mere Dad Ki Dulhan
अंजलि तत्रारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक  'मेरे डैड की दुल्हन'  के सेट पर सीनियर कलाकार वरुण बडोला और उभरती अदाकारा अंजलि तत्रारी अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। स्क्रीन पर बाप-बेटी का रोल निभाने वाले इन दोनों कलाकारों का ऑफस्क्रीन भी बड़ा मजबूत रिश्ता है। इस शो के एक सीक्वेंस के लिए अब निया एक बाइक की सवारी करती नजर आएंगी। उन्होंने इस दृश्य के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और अपने ऑनस्क्रीन पिता अंबर यानी वरुण बडोला की मदद ली, जो उन्हें बाइक सिखाने के लिए फौरन मान गए।

विज्ञापन


इस दृश्य में निया और अंबर अपना ध्यान हटाने के लिए कुछ ऐसा करने का फैसला करते हैं, जो उन्होंने इससे पहले कभी ना किया हो। अंबर, निया को बाइक की चलाने की सलाह देते हैं और उसे बाइक सिखाते हैं। जब वो खुद से बाइक चलाना सीख जाती है, तो अंबर को अपनी बेटी पर गर्व होता है। इस दृश्य की शूटिंग के दौरान अंजलि भी पुरानी यादों में खो गईं। उन्हें अपने बचपन के वो दिन याद आ गए, जब उनके पिता उन्हें साइकिल चलाना सिखाते थे। शूटिंग से एक हफ्ते पहले ही वरुण ने अंजलि को बाइक चलाना सिखा दिया था।

विज्ञापन

Amber Teaches Nia How To Ride A Bike at Mere Dad Ki Dulhan
अंजलि तत्रारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाइक सीखने का अपना अनुभव बताते हुए अंजलि कहती हैं, "मेरी चेक लिस्ट से एक चीज कम हुई! इस शो के एक दृश्य में मुझे बाइक चलानी थी। शुरुआत में तो मैं घबराई हुई थी, क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया था, लेकिन फिर मैंने बाइक सीखने को एक चैलेंज के रूप में लिया और प्रोडक्शन टीम से कहा कि वो इस दृश्य के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल ना करें। मुझे नई चुनौतियां लेने में मजा आता है, क्योंकि मुझे लगता है कि चुनौतियां लोगों को अपने डर का सामना करने और पहले से ज्यादा मजबूत बनने में मदद करती है। वरुण सर शूट के लिए बाइक पर आते हैं और मुझे खुशी है कि वो मुझे बाइक सिखाने के लिए फौरन राजी हो गए। मुझे बाइक सिखाने के लिए वो एक हफ्ते तक सेट पर जल्दी आते थे। अब मुझे पूरा विश्वास है कि मैं बिना किसी डर के बाइक चला सकती हूं।"

धारावाहिक  'मेरे डैड की दुल्हन'  पर अभिनेता वरुण बडोला हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। कभी वह श्वेता तिवारी के मेकअप मैन बन जाते हैं। कभी किसी रसोइए को खाना बनाने में मदद करने लगते हैं। यही नहीं सेट पर जब एक बार निर्देशक नहीं पहुंचे तो वह इस धारावाहिक के कुछ हिस्सों को निर्देशित भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed