Exclusive: मां की तरह बच्चे भी परिवार को बांध कर रखते हैं, कैसे? आइए जानते हैं "क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी" के किरदारों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी टीवी पर सोमवार रात 10 बजे से प्रसारित होने वाले सीरियल "क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी" में शुभ्रा का किरदार निभा रहीं नेहा मारदा से मंगलवार को अमर उजाला ने खास बातचीत की। इस दौरान शो में उनके दो बच्चे ऋषि और रोली का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार प्रत्यक्ष पंवार और मन्नत मुरगई भी शामिल हुए।
प्रत्यक्ष पंवार ने अपने शो के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि वे अपने सीन्स दोबारा देखते हैं और अगर कुछ कमी लगती है तो उसे दोबारा करना पसंद करते हैं। प्रत्यक्ष ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शो में और असल जिंदगी में वह बिल्कुल अलग इंसान हैं। रोली का किरदार निभाने वालीं मन्नत मुरगई ने भी शो को बेहद खास बताया और दर्शकों के अपील की कि वह इसे जरूर देखें।
उत्तर प्रदेश के पांच मुख्य शहरों- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी मेरठ व आगरा में हाल ही में हुए कांटेस्ट के विजेता भी अपने बच्चों के साथ सीधे लाइव कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान सभी ने अपने परिवार और रिश्तों के बारे में बातचीत की। बच्चों ने मनोरंजन के लिए गीत भी सुनाए साथ ही अपने माता-पिता की दिलचस्प नोकझोक के किस्से भी साझा किए।
शो की मुख्य किरदार नेहा मारदा ने बताया कि सीरियल "क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी" उनके लिए बेहद खास है। खास इसलिए क्योंकि पहली बार कोई ऐसा शो प्रसारित हो रहा है जिसमें बच्चों के नजरिए को दिखाया जाएगा। शो के द्वारा माता पिता ये जान सकेंगे कि उन्हें बच्चों की परवरिश के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उनके सामने किस तरह की बातें की जानी चाहिए और किस तरह की नहीं। नेहा मारदा ने बताया कि वे एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहती थीं लेकिन जब इस शो का कॉन्सेप्ट उनके पास आया तो वह इसे मना नहीं कर पाईं। नेहा कहती हैं कि वे अपने काम से फैंस को खुश करना चाहती हैं।
लखनऊ से निवेदिता, मेरठ से राजरानी शर्मा, आगरा से कनिका गर्ग कानपुर से रेनू त्रिपाठी, वाराणसी से प्रज्ञा पांडे तिवारी अपने बच्चों के साथ अमिर उजाला लाइव में जुड़ीं और अपने अनुभव साझा किए। सभी बच्चों ने इस दौरान अपनी अपनी पसंद अमर उजाला के साथ साझा की। लाइव में नेहा मारदा ने विजेताओं से भी सवाल पूछे जिनका उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक मां की तरह बच्चे भी परिवार को बांध कर रखते हैं।
नेहा मारदा ने शो के बारे में कहा कि इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। नेहा कहती हैं, अब हर घर की कहानी वन और टू बीएचके में आ कर सिमट गई है। इस दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में ही इस शो में दिखाया गया है। ये शो सभी की जिंदगी में मददगार साबित हो सकता है।
आपको बता दें आज से रात से हर सोमवार से शनिवार 10 बजे जी टीवी पर प्रसारित होने वाला है एक बेहद दिलचस्प धारावाहिक ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’। यह शो एक परिवार की कहानी पर आधारित है जिसमें दो बच्चे हैं और जो अपने माता-पिता के बीच होने वाली लड़ाई के बीच उन्हें फिर से मिलाने की कोशिश करते हैं। यानी दोनों बच्चे अपने मम्मी पापा के बीच हुई कट्टी को खत्म कर दोनों में बट्टी कराना चाह रहे हैं।