फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Aladdin Naam Toh Suna Hoga starcast interview

'अलादीन' सीरियल में जल्द आएगा नया ट्विस्ट, स्टार कास्ट ने किया खुलासा

Thu, 13 Dec 2018 06:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Aladdin Naam Toh Suna Hoga starcast interview
Aladdin Naam Toh Suna Hoga - फोटो : amar ujala
'अलादीन: नाम तो सुना होगा' सीरियल ने अपनी आकर्षक कहानी और बेमिसाल कलाकारों के साथ नई बुलंदियों पर पहुंचना जारी रखा है। इस शो को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रियाओं के अलावा, सभी किरदारों के बीच की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री कमाल की है। इस फैंटेसी शो में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री अवनीत कौर यास्मीन और अभिनेता सिद्धार्थ निगम अलादीन का किरदार निभा रहे हैं। यह शो नए ट्विस्ट के साथ अब नए मुकाम पर पहुंचने के लिये तैयार है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को उनके टीवी स्क्रीन्स के साथ बांध कर रखेगा। 
विज्ञापन


सीरियल में अलादीन की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ निगम ने कहा - 'मुझे अलादीन का किरदार निभाने में बहुत मजा आ रहा है। एक्शन से भरपूर जादुई दृश्यों की शूटिंग करने में न सिर्फ बहुत मजा आता है, बल्कि इस किरदार से मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है उससे मैं बहुत खुश हूं और इससे मुझे उनका मनोरंजन करने के लिये और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी मिल रही है।'
विज्ञापन


वहीं यास्मीन की भूमिका निभा रहीं अवनीत कौर ने कहा - 'मैंने कई सालों तक, अलादीन की कहानी देखी है। अपने पिता के लिये यास्मीन के प्यार और सम्मान ने उसे हमेशा से दूसरों से अलग पहचान दी है। फैंटेसी वर्ल्ड के इस खूबसूरत किरदार को निभाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। शो के सभी कलाकारों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता भी है और हम शूटिंग करते समय काफी मौज-मस्ती करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed