{"_id":"5d74d5e68ebc3e93da787007","slug":"aladdin-naam-to-suna-hoga-cast-celebrated-ganesh-chaturthi-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पा के रंग में रंगे 'अलादीन' और 'यासमीन', कहा-गणेश उत्सव से बदली शहर की हवा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बप्पा के रंग में रंगे 'अलादीन' और 'यासमीन', कहा-गणेश उत्सव से बदली शहर की हवा
Sun, 08 Sep 2019 03:53 PM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
अलादीन नाम तो सुना होगा के कलाकार
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। आम जन हो या फिर खास, सभी बप्पा के रंग में रंगे हुए हैं। टीवी जगत भी इससे अछूता नहीं है। गणेश उत्सव के शुरू होने के साथ ही एक्टर्स कभी बप्पा को घर लाते हुए दिखाई दिए, कभी गणपति विसर्जन करते हुए नजर आए तो कभी बप्पा की भक्ति में मंत्रमुग्ध होकर सड़कों पर नाचते हुए भी देखे गए। सभी का अपनी जिंदगी में गणपति से खास कनेक्शन है। इसी फीलिंग को शेयर किया टीवी शो ' अलादीन नाम तो सुना होगा ' के कलाकारों ने।
विज्ञापन
शो में अलादीन का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ निगम ने कहा, 'इस त्यौहार में उत्साह चरम पर होता है। हम भाग्यशाली हैं कि बप्पा इस साल हमारे सेट पर आए हैं और सेट पर सभी इस त्यौहार की खुशी में रोमांचित हैं। मुझे यह त्यौहार बहुत पसंद है, लेकिन बीजि शेड्यूल के कारण हम शहर के विभिन्न पंडालों में नहीं जा पाते हैं। सेट पर गणेश जी के आने से हम सभी खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि हमें उनका आशीर्वाद मिलेगा।'
विज्ञापन
यासमीन का कैरेक्टर प्ले कर रही अवनीत कौर मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं लेकिन वह पिछले करीब सात साल से मुंबई में हैं। गणेश उत्सव को लेकर वह भी काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'गणेश उत्सव में इस शहर की हवा ही बदल जाती है, जो मुझे पसंद है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं जहां भी रही, वहां गणपति की स्थापना होती थी, जिससे मुझे उनका आशीर्वाद मिलता था और मेरे दिन की शुरुआत अच्छी होती थी। इन दिनों हम सभी की जिंदगी में बेहद भागमभाग है और बप्पा के आने से मुझे मेरे दोस्तों और परिवार से मिलने का मौका मिलेगा, ताकि मैं उनके साथ इस त्यौहार का जश्न मना सकूं। '
विज्ञापन
पढ़ें: 'चंद्रयान 2' को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया था ट्वीट, अब पीएम मोदी ने इस तरह दिया जवाब