{"_id":"dd473560-0700-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"ajay-devgan-will-host-television-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन दिखेंगे छोटे पर्दे पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अजय देवगन दिखेंगे छोटे पर्दे पर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Sep 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2008 में पहली बार अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल व सास तनुजा के साथ एक फैमिली रियलिटी शो में बतौर जज नजर आये थे। इसके बाद अजय देवगन को कई ऑफर आये। लेकिन वे लगातार टेलीविजन शोज के लिए मना करते रहे।
विज्ञापन
अब खबर है कि अजय फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। इस बार अजय बिल्कुल नये अवतार में टीवी पर नजर आयेंगे। देवगन एक शो के सूत्रधार बनेंगे। वे इस शो में सूत्रधार के रूप में नैरेशन देंगे। यह शो नवंबर में शुरू होगा और इसी दौरान अजय की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
यही वजह है क अजय इस शो का इस्तेमाल अपने प्रोमोशन के लिए भी करेंगे। इसके साथ ही हम आपको बताते चलें कि अक्षय कुमार को फिर से कलर्स द्वारा शुरू होनेवाले 'खतरों के खिलाड़ी' के नये सीजन को होस्ट करने का प्रस्ताव आया था। जिसे अक्षय ने स्वीकारा नहीं है। क्योंकि वे अभी अपने दूसरे बच्चे के आगमन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन