फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   aditya singh rajput death actor funeral will perform at oshiwara crematorium many tv celebs reached

Aditya Singh Rajput: आदित्य सिंह राजपूत का हुआ अंतिम संस्कार, करीबियों ने दी नम आंखों से विदाई

Tue, 23 May 2023 06:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 May 2023 06:45 PM IST
सार

आदित्य सिंह राजपूत को जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आज (मंगलवार) करीब 11 बजे अस्पताल में आदित्य का पोस्टमार्टम किया गया और अब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
aditya singh rajput death actor funeral will perform at oshiwara crematorium many tv celebs reached
आदित्य सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के लिए जुटे सितारे - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते दिन टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत का सोमवार को निधन हो गया है। उनका शव सोमवार को अभिनेता के घर से बरामद हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस को कई जानकारी मिली हैं। शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि आदित्य सिंह राजपूत की उनके अंधेरी अपार्टमेंट में कथित रूप से फिसलने और बाथरूम में गिरने के बाद मौत हुई है। आज (मंगलवार) अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए टीवी के कई सितारे ओशिवारा श्मशान स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


कई करीबियों ने श्मशान घाट पहुंचकर दी अंतिम विदाई
आदित्य सिंह राजपूत को जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद आज (मंगलवार) करीब 11 बजे अस्पताल में आदित्य का पोस्टमार्टम किया गया। अभिनेता अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान स्थल किया गया है। आदित्य को श्रद्धांजलि देने के लिए शमशान स्थल पर टीवी जगत से जुड़े तमाम सितारे, उनके दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हुए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शोज में नजर आए थे आदित्य
बता दें कि ओशिवारा पुलिस ने मामले में एक्टर से जुड़े हुए तीन लोगों का बयान दर्ज किया है। वह तीन लोग अभिनेता के घर में काम करने वाले हेल्पर, उनके प्राइवेट डॉक्टर और वॉचमैन हैं। बता दें कि अभिनेता दिल्ली से ताल्लुक रखते थे। आदित्य ने निधन से 17 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लास्ट पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह अपने दोस्तों संग एन्जॉय करते हुए नजर आए थे। बता दें कि बता दें कि आदित्य ने स्प्लिट्सविला 9 सहित कई रियलिटी शोज में काम किया। इसके अलावा वह लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9 और गंदी बात जैसे शोज में नजर आ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed