फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   actress sheen das enters in Dangal Tv Show Rakshabandhan Rasal Apne Bhai Ki Dhal hijab row

Rakshabandhan: हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ?

Sat, 26 Feb 2022 04:28 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Feb 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
actress sheen das enters in Dangal Tv Show Rakshabandhan Rasal Apne Bhai Ki Dhal hijab row
sheen das - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिजाब के समर्थन और विरोध में देश के अलग अलग कोनों में चल रहे प्रदर्शनों के बीच अब टेलीविजन में भी हिजाब की एंट्री हो गई है। धारावाहिक ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ के सेट पर एक चर्चित अभिनेत्री को हिजाब में देखकर वहां मौजूद काफी सारे लोग चौंक गए। जानकारी मिली कि धारावाहिक की कहानी में कुछ ट्विस्ट लाकर इस हिजाब वाले मसले को शामिल किया जा रहा है और इसी के साथ धारावाहिक में एक नई अभिनेत्री की एंट्री भी हो रही है। ठीक ठाक चल रही कहानी में हिजाब कंट्रोवर्सी का एंगल मिलाने से धारावाहिक निर्माताओं को इसकी टीआरपी में उछाल की उम्मीद है।

विज्ञापन


धारावाहिक ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ की इस शूटिंग के दौरान शिवा का रोल कर रहे निशांत मल्कानी ने बताया कि अब तक रसाल और शिवा एक दूसरे की ढाल बनते आए हैं। कहानी के मुताबिक इस बार गांव पर हमला होने वाला है और उमेद सिंह व बलवंत को लेकर चला आ रहा सस्पेंस भी इस बार अपने उफान पर होगा। इसी बीच कुछ हमलावर गांव में घुसपैठ करते हैं और शिवा हमलावरों का पता लगाने के लिए निकलता है। उन हमलावरों की लीडर बनी हैं अभिनेत्री शीन दास ने।
विज्ञापन

 

actress sheen das enters in Dangal Tv Show Rakshabandhan Rasal Apne Bhai Ki Dhal hijab row
Rakshabandhan... Rasal Apne Bhai Ki Dhal - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक के सेट पर हिजाब में नजर आने वाली अभिनेत्री शीन दास  ही हैं। शीन दास को इसके पहले धारावाहिकों ‘पिया अलबेला’ और ‘शादी के सियापे’ में देखा गया है। शीन दास बताती हैं, ‘शो में मेरी नई एंट्री हुई है इसे आप कैमियो कह सकते हैं। इसमें मैं बिजली नाम की नेगेटिव भूमिका निभा रही हूं। मेरी वजह से शिवा को बहुत बड़ी प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। उन्हें घर, गांव और देश बचाना है। यह बहुत ही डार्क, निर्दय, कोल्ड किरदार है। लुक टेस्ट के बाद मेरा सेलेक्शन हुआ और सेट पर हम काफी रिहर्सल भी करते हैं। बिजली को यह घर काफी सेफ लगा, इसलिए उसने यहां डेरा डाल दिया है ताकि आराम से प्लान रच सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed