फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   actress pooja gaur pratigya will change society now

पहले बनीं प्रतिज्ञा अब बदलेंगी समाज!

Thu, 09 Aug 2012 10:28 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2012 10:28 AM IST
विज्ञापन
actress pooja gaur pratigya will change society now
टीवी शोज के कुछ किरदारों को गजब की पहचान मिली है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे शो प्रतिज्ञा के साथ भी ऐसी ही बात है। पूजा गौड़ अब तक प्रतिज्ञा के रूप में खूब पसंद की जाती रही हैं, अब वह अपनी नई भूमिका के साथ नए शो में नजर आएंगी।
विज्ञापन


'लाखों में एक' नाम के इस शो में वह बतौर सूत्रधार काम करेंगी और लोगों को एक से बढ़कर एक साहसिक सच्ची कहानियां दिखाएंगी।

पूजा कहती हैं, ‘यह शो समाज और जिंदगी की नई सोच पर आधारित है। किसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, यह बात शो में बताई जाएगी। शो लोगों को कुछ करने का आत्मविश्वास भी देगा।‘
विज्ञापन


शो में एक कहानी रांची की अख्तरी बाई की है, जो महीने में महज 1500 रुपये कमाती हैं और अपनी दो बेटियों के होते हुए 13 दूसरी लड़कियों के पालन-पोषण का जिम्मा उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार एक कहानी दिल्ली के राजेंद्र कचरू की होगी, जिनके बेटे की मौत कॉलेज में रैगिंग से हो गई। वे नहीं चाहते कि ऐसी घटना फिर घटे, इसलिए वह रैगिंग के खिलाफ मुहिम चलाकर उसके लिए लीगल पनीशमेंट की व्यवस्था करना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed