{"_id":"3b8f791e-e1dd-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"actress-mugdha-chaphekar-not-having-dream-from-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी में कोई ड्रीम नहीं पाल रही हैं मुग्धा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी में कोई ड्रीम नहीं पाल रही हैं मुग्धा
Updated Thu, 09 Aug 2012 10:16 AM IST
विज्ञापन
आजकल छोटे परदे पर एक से बढ़कर एक कॉमेडी शो प्रसारित हो रहे हैं। किसी चैनल पर स्टैंड अप कॉमेडी का जलवा है, तो कोई चैनल 24 घंटे तक लगातार दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है।
24 घंटे कॉमेडी को समर्पित चैनल सब टीवी एक और शो गोलमाल है भाई सब गोलमाल है शुरू करने जा रहा है। शो कितना चलेगा और दर्शकों की कितनी सराहना इसे मिलेगी, यह तो शो के ऑन एअर होने के बाद टीआरपी से ही पता चल जाएगा। पर इस शो के एक्टर्स को देखते हुए इसके हिट होने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। इस शो में मुख्य भूमिकाएं कर रहे हैं स्वप्निल जोशी और मुग्धा चापेकर।
धानी ढोलकिया नाम से मुग्धा चापेकर शो में एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं, जिसे स्वप्निल, जो सचिन के किरदार में हैं, पाना चाहते हैं। शो का थीम टीनेज रोमांस है और इसी को लेकर खट्टी-मीठी कहानी बुनी गई है।
विज्ञापन
कहानी के केंद्र में जाहिर है कि फीमेल लीड यानी मुग्धा हैं। मुग्धा कहती हैं, ‘यह बिल्कुल फ्रेश कहानी है और जिस तरह सजन रे में सब हंसते रहे, ठीक उसी तरह उम्मीद है कि इसमें भी लोग हंसते रहेंगे। किरदार हो या डायलॉग्स या फिर हाव-भाव, लोगों को हंसाने को मजबूर कर देगा यह शो।’
करीब पांच वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग में सक्रिय मुग्धा ने इससे पहले मराठी शोज में काम करना शुरू कर दिया था। पर इसमें वह 7-8 शो ही कर पाई, फिर निजी जीवन में व्यस्त हो गईं। जब ग्रेजुएशन पूरी हुई, तो वीरों का वीर पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार मिल गया। इस किरदार ने मुग्धा को जो पहचान दी, उसी से उनका जीवन बदल गया। पांच साल के बाद भी लोग संयोगिता कहकर ही बुलाते हैं। इसके बाद धरमवीर, मेरे घर आई एक नन्ही परी, सजन रे झूठ मत बोलो जैसे शो मिले।
मुग्धा कहती हैं, ‘मुझे दरअसल जीवन में आर्किटेक्ट बनना था। मैं पढ़ाई में भी खूब अच्छी थी। कॉलेज में भी टॉप किया था। मम्मी और पापा जॉब करते हैं, फिर भी दोनों का खूब सपोर्ट मिला। यहां तक कि मां शूटिंग में भी मेरा हौसला बढ़ाने के लिए साथ रहती थी।’ मुग्धा ने विज्ञापन भी किए हैं और इनका एक विज्ञापन तो इंगलैंड के टीवी चैनल्स पर दिखाया जाता है।
2007 में एक इंडियन रेस्टोरेंट बावर्ची के लिए किए इस विज्ञापन के बारे में जब मुग्धा को ऑफर आया, तो उन्होंने मना नहीं किया। लेकिन वह आज तक इसे खुद ही टीवी पर प्रसारित होता नहीं देख पाई हैं। मुग्धा टीवी में कोई ड्रीम नहीं पाल रही हैं। उन्हें बस काम करना है। पर काम में वेराइटी पर ध्यान देती हैं। हां पढ़ाई में पीएचडी करने का उनका सपना है और इसके लिए सक्रिय भी हैं।