फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Shoaib Ibrahim Share Wife Dipika Kakkar Health Update Actress Came Back From Hospital

Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हॉस्पिटल से लौटीं घर, पति शोएब ने बताया कब होगी ट्यूमर की सर्जरी?

Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस वक्त मुश्किलों से घिरी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लीवर में ट्यूमर का पता चला है। सर्जरी कराने से पहले ही दीपिका की तबियत खराब हुई, उन्हें हॉस्पिटल में एडिट करवाना पड़ा। हाल ही में पति शोएब ने बताया कि दीपिका घर वापस आ गईं और जल्द ही उनकी सर्जरी भी होगी।

विज्ञापन
Actor Shoaib Ibrahim Share Wife Dipika Kakkar Health Update Actress Came Back From Hospital
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम@ms.dipika

विस्तार

पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लीवर में ट्यूमर होने की बात सामने आई। एक्ट्रेस के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस बात की जानकारी दी थी। हाल ही में वह अचानक बीमार भी हुईं और उन्हें हॉस्पिटल में एडिम करना पड़ा। उन्हें हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है। साथ ही ट्यूमर सर्जरी की तारीख भी तय हो चुकी है। इस बारे में शोएब ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की और विस्तार से दीपिका के फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। 

विज्ञापन

दीपिका के लिए दुआ करने को कहा 

इंस्टाग्राम पोस्ट में शोएब लिखते हैं, ‘आप सबके साथ दीपिका हेल्थ अपडेट साझा कर रहा हूं। उसका बुखार अब कंट्रोल में है। वह घर आ चुकी है।’ 
शोएब ने अपने व्लॉग में पिछले दिनों बताया था कि दीपिका ने अचानक बेटे रुहान को ब्रेस्ट फीडिंग (दूध पिलाना) बंद कर दिया था। इस कारण से दीपिका के ब्रेस्ट में गांठ बनने लगी और एक दिन दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना ज्यादा हो गया कि इस वजह से फीवर आया और वो फीवर फ्लू में कन्वर्ट हो गया। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। दर्द बिल्कुल असहनीय हो गया था।ऐसे में हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।’ 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ पर ट्यूमर के बाद आई एक और आफत, शोएब इब्राहिम बोले- ‘वो असहनीय दर्द से परेशान...’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी एक्ट्रेस की सर्जरी 
अपनी हालिया पोस्ट में शोएब आगे लिखते हैं, ‘ दीपिका के लीवर ट्यूमर की सर्जरी अगले हफ्ते ही होगी, जैसा कि पहले प्लान किया गया था। आप सब लोग दीपिका के लिए दुआ करें।’ इसी पोस्ट में शोएब अपनी बहन सबा का जिक्र करते हैं और बताते हैं कि उनकी बहन को बेटा पैदा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed