{"_id":"5df91a7e8ebc3e87eb43cb37","slug":"actor-eijaz-khan-will-seen-in-handsome-choreographer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद छोटे परदे पर हुई इस अभिनेता की वापसी, खास किरदार के लिए धरे अलग अलग रूप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दो साल बाद छोटे परदे पर हुई इस अभिनेता की वापसी, खास किरदार के लिए धरे अलग अलग रूप
Wed, 18 Dec 2019 12:03 AM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eijaz Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब किरदारों में जान डालने की बात आती है तो कलाकारों के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि वे अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकले और कुछ अलग करें। अपने लुक्स के साथ प्रयोग करना हर कलाकार के काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अभिनेता एजाज खान भी इन दिनों इसी प्रक्रिया में हैं। वह दो साल बाद भारतीय टेलीविजन पर लौट रहे हैं लोकप्रिय धारावाहिक तारा फ्रॉम सतारा में।
विज्ञापन
एजाज इस धारावाहिक में हैंडसम कोरियोग्राफर शत्रुघ्न मेहरा के किरदार में नजर आएंगे। कहानी के मुताबिक उन्हें धारावाहिक में डांसर नंबर-1 रियलिटी शो में जज पैनल के सदस्य के तौर पर देखा जा सकेगा। कहानी में ये भी सामने आता है कि शत्रु का तारा के पिता सचिन माने के साथ भी गहरा संबंध रहा है और शो में इसी संबंधों की परतें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
इस बारे में एजाज कहते हैं, “मैंने पहले भी अपने लुक के साथ प्रयोग किए हैं लेकिन इस बार का टपोरी लुक कुछ ऐसा है जो मेरे लिए नया है। शो में मेरी भूमिका फ्लैशबैक से शुरू होती है और उस दौरान मुझे एक लापरवाह युवक के रूप में देखा जाएगा। उसके मुंबई में अपने करियर से जुड़े बड़े-बड़े सपने हैं और मेरा यह लुक किरदार की प्रकृति के लिए सबसे सही था। बाद में जैसे ही शो आगे बढ़ता है, दर्शक मुझे डांसर नंबर-1 के जज के रूप में देखेंगे और उस हिस्से में मेरे लुक्स बिल्कुल ही अलग होंगे।”
विज्ञापन