{"_id":"56f938644f1c1b327af00265","slug":"aamir-ali-entry-in-sarojani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित गए, सरोजिनी में आए आमिर अली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मोहित गए, सरोजिनी में आए आमिर अली
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 28 Mar 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
सरोजनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी टीवी के चर्चित धारावाहिक सरोजिनी में नए हीरो की एंट्री हो रही है। कहानी के तीन साल आगे बढ़ने के साथ ही नायिका सरोजिनी (शाइनी दोषी) युवा विधवा के रूप में दिखेंगी क्योंकि नायक सोमेंद्र (मोहित सहगल) की मृत्यु हो गई है। सोमेंद्र के गुजरने के बाद परिवार को संभालने वाली एकमात्र सदस्य सरोजिनी है। दर्शक यहां से सरोजिनी की जिंदगी में उम्मीद की किरण के रूप में एक नए चेहरे को देखेंगे। यह होगा लखनऊ का एक बड़ा बिजनेस मैन, ऋषभ। यह भूमिका ऐक्टर आमिर अली करेंगे।
सोमवार से धारावाहिक की कहानी में बदला हुआ ट्रेक दिखेगा। वो रहने वाली महलों की, क्या दिल में है, भास्कर भारती, झिलमिल सितारों का आंगन होगा और दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स जैसे सारियलों तथा कुछ रियलिटी शो में आ चुके आमिर अली के अनुसार, ‘सरोजिनी में मेरा कारपोरेट लुक नजर आएगा।’ हफ्ते में छह दिन प्रसारित होने वाला यह शो सोमवार से शाम साढ़े छह के बजाय छह बजे प्रसारित होगा। 6.30 बजे इसकी जगह नया धारावाहिक विषकन्या ले रहा है।