{"_id":"6249d70aa917123bac6b806c","slug":"6-years-back-sidharth-shukla-won-khatron-ke-khiladi-7-host-by-arjun-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla: छह साल पहले सिद्धार्थ ने जीता था ‘खतरों के खिलाड़ी’, फैंस याद कर बोले- जीतने के लिए ही खेलते थे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla: छह साल पहले सिद्धार्थ ने जीता था ‘खतरों के खिलाड़ी’, फैंस याद कर बोले- जीतने के लिए ही खेलते थे
Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
सार
3 अप्रैल को छह साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 की ट्रॉफी जीती थी। उनकी इसी जीत को सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आज भी याद कर रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर ‘6 इयर्स ऑफ KKK 7 विनर सिद्धार्थ शुक्ला’ ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उनकी हर उपलब्धि पर याद करते हैं। आज (3 अप्रैल) ही के दिन छह साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 की ट्रॉफी जीती थी। उनकी इसी जीत को सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आज भी याद कर रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर ‘6 इयर्स ऑफ KKK7 विनर सिद्धार्थ शुक्ला’ ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 7 में सिद्धार्थ शुक्ला शामिल हुए थे। इस सीजन को अर्जुन कपूर ने शो को होस्ट किया था। इस सीजन में उनके साथ जय भानुशाली, माही विज, राघव जुयाल समेत कई टेलीविजन की हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी सितारों को मात देकर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था। जहां उनकी जोड़ी शहनाज गिल के साथ लोगों को काफी पसंद आई थी। आखिरी बार सिद्धार्थ शहनाज गिल के साथ ही 'डांस दीवाने' और 'बिग बॉस ओटीटी' में गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।
विज्ञापन
आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री सकते में आ गई थी। सिद्धार्थ के बाद उनके परिवार में उनकी दो बहनें और मां हैं। फैंस हर छोटे बड़े मौके पर आज भी सिद्धार्थ को याद करते हैं।