फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   40 year old tv actor arrested for cheating people from Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टीवी अभिनेता को किया गिरफ्तार, पुलिस के वेश में लोगों से करता था ठगी

Wed, 16 Dec 2020 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Dec 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
40 year old tv actor arrested for cheating people from Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

टीवी सीरियल में काम करने वाले 40 वर्षीय एक अभिनेता को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता पुलिस अधिकारी के वेश में लोगों को ठगने का काम करता था। मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी मुख्य रूप से उत्तराखंड और चंडीगढ़ में लोगों को अपना शिकार बनाता था। वह देहरादून, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के अन्य शहरों में हवाई यात्रा से जाता था और मुंबई वापस आ जाता था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी टीवी अभिनेता ने ‘चित्तौड़गढ़ की राजकुमारी पद्मिनी’, ‘छत्रपति राजा शिवाजी’, ‘सावधान इंडिया’ सहित अन्य सीरियल और दो हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच को देहरादून पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला से ठगी की और उसके पांच लाख रुपये के गहने लूट लिए। इससे संबंधित देहरादून में पटेल नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
 
पुलिस ने आगे जानकारी दी कि देहरादून पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुंबई के ओशिवारा में है। इस सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच सोमवार शाम को उसके आवास पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया है।

जब कंगना रणौत ने ‘मणिकर्णिका’ के पहले शूट को बताया भोजपुरी फिल्म, निर्देशक ने टॉक शो पर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed