Thalapathy Vijay: विजय के जन्मदिन पर ‘गोट’ का टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता को डबल रोल में देख प्रशंसक हुए हैरान
दक्षिण भारतीय अभिनेता थलपति विजय के 50वें जन्मदिन पर उनके फिल्म का टीजर जारी किया गया है। टीजर में अभिनेता एक्शन के साथ डबल रोल में दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय का है डबल रोल
फिल्म को लेकर सबसे शानदार बात यह है कि एक्शन के साथ-साथ प्रशंसकों को इसमें विजय का डबल रोल भी देखने को मिलेगा। टीजर में देखा जा सकता है कि वह खतरनाक एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। जहां उनका एक किरदार बाइक चला रहा है और दूसरा पीछे बैठा है, यह दर्शकों को और भी रोमांचित कर रहा है। टीजर में विदेशी सड़कों और गलियों का दृश्य दिखाया गया है। वहीं, इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है। टीजर की शुरुआत ‘यह अनदेखी चीजों को देखने का समय है’ कैप्शन से होती है और इसका अंत ‘हैप्पी बर्थडे द गोट’ से होता है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग से कमा डाले इतने रुपये
प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
विजय की इस फिल्म का उनके प्रशंसकों को बेसब्री के साथ इंतजार है। फिल्म का टीजर आते ही उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। चूंकि, अभिनेता इस फिल्म में डबल रोल करते हुए दिख रहे हैं, इसलिए प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया है। टीजर की समीक्षा करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, ‘दो गोट’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘युवान प्लस वीपी कभी निराश नहीं करते लंबे समय के बाद 2 विजय को करिश्माई लुक में देखा।’ इसी तरह उनके कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गाने का प्रोमो भी हुआ है जारी
बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने इसके दूसरे गाने 'चिन्ना चिन्ना कंगल' का प्रोमो भी जारी किया है। यह गीत गायिका भवथारिनी को विशेष श्रद्धांजलि है, जिसमें विजय के गायन के साथ उनकी एआई-जनरेटेड आवाज भी शामिल है।
बेटी मालती को 'द ब्लफ' के सेट पर लेकर पहुंचीं प्रियंका, की भरपूर मस्ती