Krishna Kulasekaran: चेन्नई ड्रग मामले में गिरफ्तार हुए तमिल अभिनेता कृष्णा, बचने के लिए भागे थे केरल
Krishna Kulasekaran Arrested: तमिल एक्टर कृष्णा कुलसेकरन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर इल्जाम है कि उन्होंने ड्रग्स का इस्तेमाल किया। उनके साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने तमिल अभिनेता कृष्णा कुलसेकरन को गुरुवार को ड्रग के इस्तेमाल के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मामले से जुड़े दूसरे लोगों से पूछताछ के बाद हुई है। इस मामले में पहले जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें उनके साथी अभिनेता श्रीकांत और एक संदिग्ध ड्रग डीलर शामिल हैं।
जांच में अभिनेता का नाम आया सामने
चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कृष्णा का नाम अभिनेता श्रीकांत से पूछताछ के दौरान सामने आया। श्रीकांत को इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने हिरासत में लिया था। श्रीकांत ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि कृष्णा अकसर चेन्नई में निजी पार्टियों में शामिल होते थे, जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था।
अब तक चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
कृष्णा के साथ, पुलिस ने केविन नामक के एक संदिग्ध ड्रग डीलर को भी गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पहले गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एआईडीएमके आईटी विंग के पूर्व पदाधिकारी प्रसाद शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: थिएटर में चल रही थी कुबेर की स्क्रिनिंग, अचानक गिर पड़ी छत; तेलंगाना में हुई इस घटना में कई घायल
पुलिस ड्रग रैकेट का पता चला
जांच की शुरुआत प्रदीप नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से हुई, जिसे शहर में नशीले पदार्थों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता माना जाता है। प्रदीप ने कथित तौर पर प्रसाद को ड्रग्स की आपूर्ति की। पूछताछ में पुलिस को कॉलीवुड की मशहूर हस्तियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से जुड़े एक बड़े ड्रग रैकेट का पता चला।
पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की
चेन्नई पुलिस ने कृष्णा को हिरासत में लेने से पहले बेसेंट नगर में उनके घर पर दो घंटे तक छापेमारी की। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कृष्णा पहले पुलिस के समन से बचकर केरल भाग गए थे, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया।
कृष्णा ने ड्रग्स सेवन से किया इंकार
अपनी गिरफ्तारी के बाद, कृष्णा ने एक बयान जारी कर नशीले पदार्थों से किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने मीडिया से कहा 'मुझे ड्रग्स की लत नहीं है। मैं दिल और पेट की बीमारियों से पीड़ित हूं, इसलिए मैं ऐसे पदार्थों का सेवन नहीं कर सकता।'
कृष्णा तमिल फिल्म निर्माता विष्णु वर्धन के छोटे भाई हैं और उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है।