फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tabu reveals why she did not work with shah rukh khan after film saathiya in 2002 says its about movie offer

Tabu: 'साथिया' के बाद शाहरुख खान के साथ तब्बू ने क्यों नहीं कीं फिल्में? अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

Sun, 21 Jul 2024 02:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jul 2024 02:07 PM IST
सार

पहली बार तब्बू ने शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'साथिया' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इसके साथ फिर 'ओम शांति ओम' के एक गाने में शाहरुख और तब्बू को बड़े पर्दे पर साथ देखा गया।

विज्ञापन
Tabu reveals why she did not work with shah rukh khan after film saathiya in 2002 says its about movie offer
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम: @tabutiful

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू इन दिनों हॉलीवुड की फिल्म 'ड्यून: द प्रोफेसी' के टीजर में अपनी उपस्थिति के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के प्रचार में भी व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस बीच अब तब्बू ने 2002 की फिल्म 'साथिया' में काम करने के बाद फिर से शाहरुख खान के साथ किसी भी फिल्म के लिए काम न करने के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

साथिया में शाहरुख के साथ किया था काम
पहली बार तब्बू ने शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'साथिया' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इसके साथ फिर 'ओम शांति ओम' के एक गाने में शाहरुख और तब्बू को बड़े पर्दे पर साथ देखा गया। फिल्म 'ओम शांति ओम' में 'दीवानगी दीवानगी' गए को फराह खान द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसमें तब्बू ने छोटी सी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख के साथ करेंगी काम?
हाल ही में अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं कोई निर्माता नहीं हूं, मैं कोई निर्देशक नहीं हूं, मैं कोई स्क्रिप्ट राइटर नहीं हूं, मैं वाकई यह तय नहीं कर रही हूं कि शाहरुख खान किसके साथ काम करेंगे। ठीक है? कौन सी फिल्में बनने जा रही हैं और मुझे आगे कौन सी फिल्में ऑफर की जाने वाली हैं। मैं सिर्फ उसी के आधार पर हां या ना कह सकती हूं, जो मुझे ऑफर की जाती हैं।

विज्ञापन

कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कई फिल्मों को मना कर दिया है, लेकिन उन्हें यकीन है कि शाहरुख ने भी ऐसा ही किया होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मैंने क्या मना किया है और मुझे यकीन है कि उन्होंने भी कुछ मना किया होगा। ऐसा कुछ हुआ नहीं कि हमारे रास्ते एक दूसरे से टकरा गए, लेकिन मुझे इस तथ्य का सम्मान करना चाहिए कि बहुत से लोग मुझे और शाहरुख को एक साथ देखना चाहते हैं, मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed