फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhaskar shared a social media post with Kunal Kamra Users Troll Her

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने छेड़ दिया पुराना राग, विवादों से घिरे इस शख्स संग साझा की पोस्ट; फिर हुईं ट्रोल

Tue, 24 Jun 2025 07:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक पुराने मुद्दे को फिर चर्चा का विषय बना दिया है। एक्ट्रेस ने ऐसे शख्स के साथ तस्वीर साझा की है, जो पहले ही विवादों में घिरा है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।

विज्ञापन
Swara Bhaskar shared a social media post with Kunal Kamra Users Troll Her
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

विस्तार

स्वरा भास्कर अपने एक्टिंग करियर से अधिक अपने पॉलिटिकल व्यूज को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि वह देश विरोधी बातें भी करती हैं। हाल ही में एक बार फिर से स्वरा को यूजर्स ने ट्रोल किया। इसकी वजह स्वरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें वह पहले से विवादों में घिरे एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। जानिए, कौन है वो शख्स? 
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

Swara Bhaskar shared a social media post with Kunal Kamra Users Troll Her
कुणाल कामरा के साथ स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
स्वरा ने फोटो के साथ ये कमेंट लिखा
मंगलवार शाम को स्वरा भास्कर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की। जिसमें वह स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। कुणाल कामरा के साथ अपनी फोटो साझा करने के साथ ही एक कैप्शन भी स्वरा ने लिखा है। वह लिखती है, ‘किसी ने एक बार पूछा था, तमिलनाडु कैसे पहुंचेगा भाई?’ पेश है आपके सामने कुणाल कामरा।’ इस लाइन को लेकर एक पुराने विवादित मुद्दे पर स्वरा व्यंग कस रही हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल 
स्वरा भास्कर की यह पोस्ट कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आईं। कई लोगों ने स्वरा की पोस्ट पर ही उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर लिखता है, ‘दो बेरोजगार एक साथ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब ये मामला ठंडा पड़ गया है तो इसको छेड़ने की क्या जरूरत है? फिर विक्टिम कार्ड खेलने आ जाना जब लोग ट्रोल करेंगे।’ एक और यूजर लिखता है, ‘शक्ल तो देखो दोनों की आगरा वाले ढूढ़ रहे हैं कुणाल कामरा को।’ ऐसा नहीं है कि किसी ने स्वरा काे सपोर्ट नहीं किया है, कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट का सराहा है।   



क्या था कुणाल कामरा का मामला 
स्टैंडअप कुणाल कामरा ने कुछ महीने पहले अपने एक शो में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सटायर किया था। इसके बाद इस शो पर खूब विवाद हुआ। राजनीतिक रंग इस मुद्दे ने ले लिया। मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ नोटिस भी जारी किया, पूछताछ के लिए बुलाया। मगर कुणाल ना माफी मांगने चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह तमिलनाडु में रहने लगे हैं। इसी बीच एक कॉल वायरल हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे का एक समर्थक कुणाल कामरा से तमिलनाडु आने का रास्ता पूछता दिखा। यह कॉल और उस शख्स की बातों को लेकर ही आज तक कुणाल कामरा और उनके दोस्त व्यंग कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed