{"_id":"6683e8b07c58a34aa20c5fb0","slug":"sushmita-sen-talks-about-her-marriage-says-it-has-never-been-a-no-situation-just-waiting-for-the-right-person-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: शादी के लिए तैयार हैं सुष्मिता, बोलीं- सही वक्त पर सही इंसान मिल जाए तो शादी भी हो जाएगी!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sushmita Sen: शादी के लिए तैयार हैं सुष्मिता, बोलीं- सही वक्त पर सही इंसान मिल जाए तो शादी भी हो जाएगी!
Tue, 02 Jul 2024 05:17 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:17 PM IST
सार
सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बिंदास रवैया रखती हैं। चाहे बात उनकी डेटिंग लाइफ की हो या शादी की वे खुलकर हर सवाल का जवाब देती हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'देखिए मुझे कभी भी शादी से इनकार नहीं था। मैं शादी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन सामाजिक दवाब या किसी दूसरे कारणों की वजह से नहीं'।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन जो भी करती हैं डंके की चोट पर करती हैं। वे जिंदगी को अपने शर्तों पर जीती हैं। सुष्मिता जितनी शानदार अभिनेत्री हैं उतनी ही खूबसूरत इंसान भी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों का जवाब देती नजर आईं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वे कब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
शादी से कभी नहीं था इनकार
सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बिंदास रवैया रखती हैं। चाहे बात उनकी डेटिंग लाइफ की हो या शादी की वे खुलकर हर सवाल का जवाब देती हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'देखिए मुझे कभी भी शादी से इनकार नहीं था। मैं शादी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन सामाजिक दवाब या किसी दूसरे कारणों की वजह से नहीं। मैं शादी तब करूंगी जब मुझे सामने वाला इंसान सही लगेगा और वह मेरे शादी के लिए सभी बॉक्स में फिट बैठेगा'।
Maharagni: 'महारागिनी' फिल्म से जुड़े ये एक प्रतिभाशाली अभिनेता, 'तुम बिन 2' में आ चुके हैं नजर
विज्ञापन
एक्स के साथ दोस्ती जरा मुश्किल है
सुष्मिता सेन से जब पूछा गया कि क्या वे अपने पूर्व-साथियों के साथ दोस्ती का रिश्ता शेयर करती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'यह थोड़ा जटिल मामला है। कुछ लोग अपने एक्स के साथ दोस्ती का रिश्ता रखते हैं, लेकिन फिर मुझे लगता है कि आप लाइन कहां खीचेंगे। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरे कई पूर्व-साथी आज भी मेरे दोस्त हैं'।
पैन इंडिया स्टार यश की आने वाली धमाकेदार फिल्में
सुष्मिता की जिंदगी है खुली किताब
सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप हुड्डा और ललित मोदी के संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इन दिनों वे एक बार फिर से रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। बीच में दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब वायरल हुईं थीं। वहीं अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे पिछले दिनों 'आर्या' में नजर आई थीं। दर्शकों को इस शो में उनका निडर किरदार काफी पसंद आया था।